अब iOS के लिए भी उपलब्ध होने वाला है गूगल असिस्टेंट

  • अब iOS के लिए भी उपलब्ध होने वाला है गूगल असिस्टेंट
You Are HereGadgets
Monday, July 10, 2017-5:37 PM

जालंधरः पिछले दिनो MWC 2017 इवेंट में गूगल ने कहा था कि वह अपने डिजिटल वॉइस असिस्टेंट को एंड्राइड नॉगट और मार्शमैलो डिवाइसों में जारी करने की योजना बना रहा है। जानकारी के अनुसार कंपनी अब गूगल असिस्टेंट को iOS डिवाइसों के लिए भी एक्सपैंड करने की योजना बना रहा है। हांलाकि अभी इस एप्प के बारे में और जानकारी नहीं दी गई है

यह भी कहा जा रहा है कि iOS के लिए गूगल असिस्टेंट को सबसे पहले अमेरिकी यूजर्स के लिए लांच किया जाएगा। कंपनी एक एप्लीकेशन जारी करेगी जो एप्पल एप स्टोर में ही उपलब्ध होगा। iOS के लिए असिस्टेंट मुख्य रूप से वॉयस कमांड फीचर के साथ गूगल एलो के चैट फंक्शन में भी शामिल होंगे।

बता दें कि कंपनी ने पहली बार गूगल असिस्टेंट को अक्टूबर 2016 में एंड्राइड 7.0 नॉगट और Pixel और Pixel XL स्मार्टफोन और गूगल होम स्मार्ट स्पीकर के साथ लांच किया था और गूगल असिस्टेंट को मार्शमैलो और नॉगट डिवाइस के लिए रोल आउट करने के बाद इसे एंड्राइड टैबलेट्स के लिए भी एक्सपैंड कर दिया गया।

यह भी उम्मीद की जा रही है कि कंपनी असिस्टेंट एप्प के लिए नए अपडेट पेश कर सकती है। जिसके बाद यह पहले की तुलना में काफी बेहतर होगा। गूगल असिस्टेंट को एप्पल के सिरी एप्प का प्रतियोगी माना जा रहा है। इसी साल अप्रैल में गूगल असिस्टेंट को छह अलग-अलग आवाजों के बीच अंतर करने की क्षमता प्राप्त हुई है। हाल ही में इसमें एक और सुविधा को शामिल किया गया है जिसमें ​यूजर्स को व्यंजन और खाना पकाने की प्रक्रिया के दौरान मार्गदर्शन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा पिक्सल पर गूगल स्मार्ट होम को​ डिवाइस को सपोर्ट करने के लिए एक अपडेट प्राप्त हुआ है।


Latest News