तनाव को दूर करने में मदद करेगा ये रिस्टबैंड

  • तनाव को दूर करने में मदद करेगा ये रिस्टबैंड
You Are HereGadgets
Monday, July 17, 2017-7:56 PM

जालंधर- तकनीक के इस युग में कई एेसी चीजों का अविष्कार हुअा है जिनसे हमे अपने जीवन की कई मुश्किलों से छुटकारा मिला है। इसी के तहत एक एेसे वियरेबल डिवाइस को पेश किया गया है जो दिल की धड़कन जैसा कंपन करती है, उसे कलाई में पहनने से तनाव को दूर करने में मदद मिलती है।

यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन के शोधकर्ताओं ने डॉपेल नामक डिवाइस के शांत प्रभावों का मूल्यांकन किया। यह एक रिस्टबैंड (कलाई पर पहना जाने वाला बैंड) है। इसे तनाव को सक्रिय रूप से कम करने के लिए डिजाइन किया गया था। इसके लिए इसमें विशेष रूप से दिल की धड़कन की ताल रखी गई थी। कई अध्ययनों में पता चला है कि संगीत से परे बायोलॉजिकल रिदम का अधिक सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उन्होंने पाया कि दिल की धड़कन प्रकृति में संभवतः सर्वव्यापी बायोलॉजिकल रिदम है।


Latest News