जल्द शाओमी के इन 30 स्मार्टफोन्स को मिलेगा यह नया अपडेट

  • जल्द शाओमी के इन 30 स्मार्टफोन्स को मिलेगा यह नया अपडेट
You Are HereGadgets
Thursday, March 22, 2018-10:03 PM

जालंधर- चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने MIUI 9.5 ग्लोबल स्टेबल ROM अपडेट के लिए अपने स्‍मार्टफोन्‍स की एक लिस्‍ट जारी की है। जिसमें कंपनी ने मार्च के अंत और अप्रैल की शुरुआत में इस नई अपडेट को प्राप्त करने वाले स्मार्टफोन्स की सूची दी है। अाइए जानते हैं इसके बारे में...

 

मार्च के अंत तक 

Xiaomi के ऐसे स्मार्टफोन जिन्हें यह अपडेट मार्च के अंत तक प्राप्त होगा उनमें रेडमी नोट 3 स्पेशल एडिशन, रेडमी नोट 3 (क्वालकॉम), रेडमी नोट 4 (क्वालकॉम)/रेडमी नोट 4X, Mi मैक्स, Mi मैक्स प्राइम, रेडमी 3S, रेडमी 4 प्राइम, रेडमी 4A और रेडमी नोट 4 शामिल हैं।

 

अप्रैल की शुरुआत में 

अप्रैल की शुरुआत में Xiaomi के जिन स्मार्टफोन्स को यह अपडेट मिलेगा उनमें रेडमी नोट 5A प्राइम/रेडमी Y1, रेडमी नोट 5A/रेडमी Y1 लाइट, रेडमी 5A, रेडमी 5 प्लस, रेडमी नोट 5, रेडमी 5, Mi मैक्स 2, Mi 5, रेडमी 4X, Mi 6 और Mi मिक्स 2 शामिल हैं। इसके अलावा Mi नोट 2, Mi 5s, Mi मिक्स, Mi नोट 3, Mi 5s प्लस, रेडमी नोट 2, रेडमी 3, रेडमी 4, Mi 3 और Mi 4 को MIUI 9.5 ग्लोबल स्टेबल ROM अप्रैल के मध्‍य में मिलेगा।
 


Latest News