खुशखबरी! 3 साल पुराने स्मार्टफोन में भी चलेगा एंड्राॅयड का नया वर्जन

  • खुशखबरी! 3 साल पुराने स्मार्टफोन में भी चलेगा एंड्राॅयड का नया वर्जन
You Are HereGadgets
Friday, March 11, 2016-6:13 AM

जालंधर : गूगल ने हाल ही में नैक्सस डिवाइसिस जिसमें नैक्सस6, नैक्सस 5एक्स, नैक्सस 6पी, नैक्सस 9, नैक्सस प्लैयर और पिक्सल सी शामिल है, के लिए एंड्राॅयड के नए वर्जन एंड्राॅयड एन का डिवैल्पर प्रिव्यू पेश किया है। नैक्सस 5 गूगल का सबसे खास स्मार्टफोन है लेकिन एंड्राॅयड एन को टैस्ट करने के लिए अब तक नैक्सस 5 का प्रयोग नहीं हो रहा था, ऐसा माना जा रहा था। अब एक नई रिपोर्ट के मुताबिक नैक्सस 5 में भी कम्पनी एंड्राॅयड एन को टैस्ट कर रही है। अगर यह सच है तो 2013 में लांच हुए नैक्सस डिवाइस यूजर्स को इस साल भी अपने फोन को नई लाइफ देने का मौका मिल जाएगा।

कम्पनी ने आधिकारिक रूप से तो इस बारे में जानकारी नहीं दी है लेकिन नैक्सस 5 को एंड्राॅयड एन पर टैस्ट करने वाले कोर्ड से इस बारे में पता चला है। उल्लेखनीय है कि गूगल के नैक्सस डिवाइसिस अपडेट के मामले में आगे रहते हैं और गूगल खुद इन फोन्स के लिए अपना बेहतरीन साॅफ्टवेयर प्रोवाइड करवाता है जिसमें किसी भी प्रकार की कस्टमाइजेशन नहीं होती। अगर नैक्सस 5 में भी एंड्राॅयड का नया वर्जन चलता है तो नैक्सस 5 यूजर्स के लिए यह एक अच्छी खबर हो सकती है क्योंकि इससे उनके पास अपने नैक्सस 5 को नए नैक्सस और अन्य स्मार्टफोन से अपडेट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।


Latest News