एंड्राॅयड 6.0 में आई समस्या, ठीक करने में लगे गूगल कर्मचारी

  • एंड्राॅयड 6.0 में आई समस्या, ठीक करने में लगे गूगल कर्मचारी
You Are HereGadgets
Monday, December 7, 2015-10:09 PM

जालंधर : एंड्राॅयड ओएस 6.0 मार्शमैलो में समस्या है जिस कारण कुछ स्मार्टफोन्स में खामी आ रही है। एंड्राॅयड के नए वर्जन में खामी के कारण कुछ डिवाइसिस की डिस्प्ले के रंग धुल (वाश्ड आउट) रहे हैं। यह समस्या नैक्सस प्लेयर, नैक्सस 6पी और नैक्सस 5एकस में देखने को मिली है।

कई सारे यूजर्स ने रेडिट और कम्पनी फारम पर कहा है कि डिवाइस को एंड्राॅयड मार्शमैलो पर अपडेट करने पर डिस्प्ले के रंग अपने आप धुल रहे हैं। यह समस्या ओएलईडी डिस्प्ले में और भी अधिक देखने को मिलती है। इस बारे में कम्पनी के ध्यान में आते ही उन्होंने इस समस्या का हल निकालने के लिए काम शुरू कर दिया है। गूगल के कर्मचारियों का कहना है कि इस समस्या का जल्द हल कर दिया जाएगा।


Latest News