एक एप देगा हवा की जानकारी तो दूसरा देगा पानी बचाने के टिप्स

  • एक एप देगा हवा की जानकारी तो दूसरा देगा पानी बचाने के टिप्स
You Are HereGadgets
Saturday, June 4, 2016-11:55 AM

जालंधर : स्मार्टफोन्स के लिए एप्स बनाने वाले बहुत से डिवैल्पर ऐसे एप्स बनाते हैं जिससे हमें फायदा हो। उदाहरण के तौर पर वेदर एप से हम मौसम की जानकारी पा सकते हैं और प्रदूषण का स्तर बताने वाले एप्स। पांच जून को विश्व पर्यावरण दिवस होता है और आज हम कुछ ऐसे एप्स के बारे में बात करेंगे जो पर्यावरण के बारे में जानकारी देंगे। नीचे दिए गए ये एप्स, हवा से स्तर, पानी की बर्बादी रोकने में मदद करेंगे। यह सभी एप्स गूगल प्ले और एप्पल एप स्टोर पर उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में -

एच2ओ ट्रैकर
इससे पानी की खपत, गार्डन में डाले गए पानी की मात्रा आदि की जानकारी पा सकते हैं। पानी बचाने के लिए टिप्स और जागरूकता संबंधि कई गेम्स इसमें शामिल हैं। 

एयर एशिया क्वालिटी
भारत, हांगकांग, चीन, ताईवान और जापान जैसे देशों के कई शहरों की रियल टाइम में हवा की गुणवत्ता की जानकारी देने के साथ-साथ यूजर्स को अलर्ट भी दे देती है। इसके अलावा मैप, टाइम जोन, मौसम की जानकारी भी मिलती है। 


Latest News