बिना इंटरनैट के जानकारी देने में सक्षम होगा 'गूगल'

  • बिना इंटरनैट के जानकारी देने में सक्षम होगा 'गूगल'
You Are HereGadgets
Tuesday, March 15, 2016-1:37 PM

जालंधर : पिछले 1-2 सालों में गुगल के वाॅयस एसिस्टैंट साॅफ्टवेयर 'गूगल नाऊ' में काफी सुधार हो चुका है और अब यह बहुत सुविधाजनक हो गया है। एंड्राॅयड के नए वर्जन (6.0 मार्शमैलो) में तो किसी एप में शब्दों पर प्रैस करने पर उसके बारे में जानकारी दे देता है लेकिन गूगल लगातार इस बेहतरीन वाॅयस एसिस्टैंट को बेस्ट बनाने में लगा हुआ है। एक रिपोर्ट अनुसार आने वाले समय में गुगल नाऊ को प्रयोग करने के लिए इंटरनैट की जरूरत भी नहीं होगी। उल्लेखनीय है कि गूगल नाऊ का प्रयोग इंटरनैट कनैक्शन के साथ होगा है क्योंकि यह नैट पर पड़े डाटा से जानकारी प्रदान करता है।

बिना इंटरनैट के कुछ इस तरह काम करेगा गूगल नाऊ : जैसे किसी स्मार्टफोन में डिक्शनरी एप काम करता है, हो सकता है गूगल नाऊ भी उसी तरह काम करे। डिक्शनरी में किसी शब्द का मतलब ढूंढने के लिए शब्द को सर्च करते ही उसके बारे में जानकारी मिल जाती है और ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एप में पहले से डाटा स्टोर है। गूगल नाऊ में भी इसी विधि का प्रयोग हो सकता है जिससे किसी चीज के बारे में जानकारी पाने के लिए सर्च करने पर वह एप में बने डाटा से जानकारी उठाकर यूजर के सामने रख दे जिससे बिना इंटरनैट के भी यूजर को जानकारी मिल जाएगी। हालांकि यह नहीं कहा जा सकता कि वैदर, न्यूज आदि जैसी चीजों की जानकारी बिना इंटरनैट के गूगल नाऊ कैसे दे पाएगा।


Latest News