Monday, January 18, 2016-5:34 PM
जालंधर: प्ले स्टोर पर 3D गेम्स को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, इसे लेकर Blade Warrior™ के निर्माताओ ने एक नई गेम डिवेल्प की है जिसमें आपको रोले प्लेइंग करते हुए सही डायरेक्शन में मॉन्स्टर्स को मारते हुए जाना होगा।
इस गेम को NLABSOFT Inc ने डिवेल्प किया है। कंट्रोल की बात की जाए तो इन्हें काफी सिंपल बनाया गया है, हाई डेफिनिशन विसुअल्स के साथ इसमे आपको गोल्ड जमा करना होगा और अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आपको अर्मोर और वेपन्स को बदलना होगा। इस गेम के ग्राफ़िक्स को आप उपर दी गई वीडियो में देख सकते हैं।