Friday, April 8, 2016-5:05 PM
जालंधर - आज तक आपने ऐंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर टायपिंग को आसान बनाने के लिए कई तरह के कीबोर्ड्स का प्रयोग किया होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कीबोर्ड एप के बारे में बताने जा रहे है जो आपके टेक्स्ट को (प्रिडिक्टिव कीबोर्ड टेक्नॉलॉजी की मदद से) शेक्सपियर के सेंटेन्सेज के साथ सही कर लेगी।
इस 'ShakeSpeak' नाम की एप को शेक्सपियर की 400 वीं बरसी पर, 2008 में बनाई गई स्विफ्टकी नाम की कंपनी ने डिवैल्प किया है। इस एप को बनाने के लिए स्विफ्टकीक के टेक्नीशियनज़ द्वारा विलियम शेक्सपियर पर पूरी रिर्सच की गई है। एंड्रॉयड यूजर्स इस एप को इस दिए गए लिंक से डाउनलोड कर यूज कर सकते हैं।
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.touchtype.shakespeak&hl=en