Tuesday, April 12, 2016-11:14 AM
जालंधर: हाल ही में व्हाट्सएप ने एंड-टू-एंड इनक्रिप्स जोड़ कर यूर्जस के लिए मुसीबत डाल दी है। व्हाट्सएप की तरफ से जो नया सिक्योरिटी फीचर जोड़ा गया है। वह भारतीय टेलीकाम नियमों के खिलाफ है और हो सकता है कि भारत में व्हाट्सएप को बैन कर दिया जाए। मुद्दे की बात यह है कि भारतीय नियमों के अनुसार कंपनियां 40-बीट इनक्रिप्श ही यूज कर सकतीं हैं परन्तु व्हाटसऐप की नई अपडेट में व्हाटसएप की तरफ से 256 -बीट इनक्रिप्शन का प्रयोग किया जा रहा है।
इससे भारत में जो लोग अपडेटिड व्हाटसऐप इस्तेमाल कर रहे हैं, वह गैरकानूनी तरीको के साथ व्हाटसऐप का प्रयोग कर रहे हैं। अगर व्हाटसएप हाई इनक्रिप्शन का प्रयोग करना चाहती है तो उसके लिए व्हाट्सएप को सरकार से परमिशन लेनी होगी। जानकारी के मुताबिक सरकार ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।
भारतीय इनक्रिप्शन नियम के मुताबिक ओ.टी.टी. सर्विस (जैसे कि व्हाट्सएप) इनक्रिप्शन स्टैंडरड के घेरे में नहीं आतीं, जैसे कि बाकी टेलीकॉम कंपनिया आतीं हैं परन्तु भारत में इनक्रिपशन स्टैंडरडज के लिए नई पॉलिसी लाई जा सकती है। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि नई इनक्रिप्शन पॉलिसी आने के बाद व्हाट्सएप इस पॉलिसी का हिस्सा बनेगा या भारत में व्हाट्सएप थोड़े दिनों में बैन हो जाएगा।