Honda Cars ने भारत छोड़ने की अफवाहों को किया खारिज, बोले- हमारी ऐसी कोई योजना नहीं है

  • Honda Cars ने भारत छोड़ने की अफवाहों को किया खारिज, बोले- हमारी ऐसी कोई योजना नहीं है
You Are HereAutomobile
Tuesday, September 20, 2022-3:26 PM

ऑटो डेस्क. जापान कार निर्माता कंपनी Honda Cars ने भारत में अच्छी पहचान बनाई है। होंडा की कारों को लोग काफी पसंद भी करते हैं। बीते दिनों से मार्केट में अफवाहें चल रही थी कि होंडा भारत में अपना काम समेट सकती है या अगले साल तक लाइनअप से अपने कई मौजूदा मॉडलों को बंद कर सकती है। अब इन अफवाहों को होंडा ने सिरे से खारिज किया है।

PunjabKesari
होंडा कार्स इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ ताकुया त्सुमुरा ने कहा- 'भारत के कारोबार को बंद करने की उसकी कोई योजना नहीं है और वास्तव में आने वाले दिनों में इसे बढ़ाने की योजना है। हम यही रहेंगे। हम एक ऐसा बाजार क्यों छोड़ेंगे जो अब विश्व स्तर पर चौथा सबसे बड़ा बाजार है? हम यहां 20 से ज्यादा वर्षों से हैं, इसलिए यहां से जाने का कोई कारण नहीं है।' 

PunjabKesari
बता दें होंडा कार्स भारतीय बाजार में City, Amaze, WR-V और Jazz जैसे मॉडल्स की बिक्री करती है। कंपनी ने इस साल की शुरुआत में अपनी फ्लैगशिप सेडान सिटी का हाइब्रिड वर्जन लॉन्च किया था। अगले साल होंडा एक नई मिड-साइज एसयूवी शामिल करेगी। होंडा कार्स के भारत छोड़ने की अफवाह उस समय शुरू हुई, जब दिसंबर 2020 में कंपनी ने अपने दो मॉडल Civic (सिविक) और CR-V (सीआर-वी) के उत्पादन को बंद करने का फैसला किया और ग्रेटर नोएडा में अपने मैन्युफेक्चरिंग प्लांट को बंद कर दिया था। होंडा ने कहा था कि यह फैसला उसके रीस्ट्रक्चरिंग (पुनर्गठन) की वैश्विक पहल का हिस्सा है। 

PunjabKesari


Edited by:Parminder Kaur

Latest News