लैंडरोवर ने दो इंजन ऑप्शन में पेश की नई RANGE ROVER VELAR, कीमत 78.83 लाख से शुरू

  • लैंडरोवर ने दो इंजन ऑप्शन में पेश की नई RANGE ROVER VELAR, कीमत 78.83 लाख से शुरू
You Are HereAutomobile
Wednesday, December 13, 2017-3:02 PM

जालंधर : दुनिया भर में अपनी पावरफुल SUVs को लेकर जानी जाने वाली कम्पनी लैंडरोवर ने नई रेंज रोवर वेलार को भारत में पेश करते हुए इसकी कीमत की घोषणा कर दी है। इस कार की कीमत 78.83 लाख रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होगी और यह दो इंजन ऑप्शन्स पैट्रोल व डीजल के विकल्प में उपलब्ध होगी। प्रैस विज्ञप्ति के अनुसार रेंज रोवर फैमिली में इस कार को रेंज रोवर इवोक और रेंज रोवर स्पोर्ट के बीच का चौथा मॉडल बताया गया है। रेंज रोवर वेलार की बुकिंग्स आज से ही शुरू हो गई हैं और इसकी डिलीवरी जनवरी 2018 के अंत से शुरू होने की जानकारी दी गई है। 

 

पैट्रोल व डीजल इंजन का विकल्प
रेंज रोवर वेलार को 2.0 लीटर पैट्रोल, 2.0 लीटर डीजल व 3.0 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध किया जाएगा। इनमें से 4 सिलैंडर 2.0 लीटर डीजल इंजन 132 kW की पावर पैदा करेगा, 4 सिलैंडर  2.0 लीटर पैट्रोल इंजन 184 kW की पावर पैदा करेगा, वहीं V6 3.0 लीटर के डीजल इंजन से 221 kW की पावर पैदा होगी।

 

बेहतरीन इंटीरियर
इस SUV में नया टच प्रो ड्यो इंफोंटेनमैंट सिस्टम दिया गया है जो 10 इंच साइज की दो HD टच स्क्रीन्स को सपोर्ट करता है। एक स्क्रीन को डैशबोर्ड पर लगाया गया है जो नेवीगेशन, मीडिया व फोन मेन्यू को शो करती है, वहीं इसके नीचे लगी दूसरी स्क्रीन ट्रैरेन रिस्पॉन्स सिस्टम व क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम को ऑप्रेट करने में मदद करती है। 

 

JLRIL के प्रैसीडैंट ने दिया अहम बयान
जगुआर लैंड रोवर इंडिया लिमिटेड के प्रैसीडैंट एवं मैनेजिंग डायरैक्टर रोहित सूरी ने कहा है कि ‘‘नई रेंज रोवर वेलार बेहतरीन डिजाइन, उम्दा इंटीरियर, इनोवेटिव फीचर्स व नई टैक्नोलॉजी की प्रतीक है जिसे शक्तिशाली और दक्ष पावरट्रेन से दमदार बनाया गया है। हम इस बहुप्रतीक्षित एस.यू.वी. को पेश करते हुए बेहद खुशी महसूस कर रहे हैं जिसे हमारे कई ग्राहक खरीदने को उत्सुक हैं।’’

 

भारत में लैंड रोवर का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो 
भारत में, लैंड रोवर रेंज में डिस्कवरी स्पोर्ट (42 लाख से शुरू), रेंज रोवर इवोक (44.44 लाख से शुरू), ऑल न्यू डिस्कवरी (71.38 लाख से शुरू) के अलावा, रेंज रोवर स्पोर्ट (93.82 लाख रुपए से शुरू) तथा रेंज रोवर (166.42 लाख रुपए से शुरू) शामिल हैं। ये सभी कीमतें एक्स शोरूम भारत की हैं।

 

भारत में जैगुवार लैंड रोवर रिटेलर नैटवर्क
भारत में लैंड रोवर के वाहन 26 अधिकृत आऊटलैट्स पर उपलब्ध हैं। ये आऊटलेट हैदराबाद, औरंगाबाद, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयम्बटूर, दिल्ली, गुडग़ांव, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, कोच्चि, करनाल, लखनऊ, लुधियाना, मुंबई, नागपुर, नोएडा, पुणे, रायपुर और विजयवाड़ा में हैं। 


Latest News