Continental GT 650 के नए अवतार की तैयारी में Royal Enfield, जानें कब तक होगी लॉन्च

  • Continental GT 650 के नए अवतार की तैयारी में Royal Enfield, जानें कब तक होगी लॉन्च
You Are HereAutomobile
Wednesday, February 18, 2026-8:44 PM

नेशनल डेस्क : मिडिलवेट कैफे-रेसर सेगमेंट में मजबूत पहचान बना चुकी Royal Enfield अब अपनी लोकप्रिय बाइक Royal Enfield Continental GT 650 को नए अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी 2026 के अंत तक इसका मिड-लाइफ अपडेट भारत में लॉन्च कर सकती है।

दिलचस्प बात यह है कि हाल ही में EICMA 2025 और Motoverse 2025 जैसे बड़े मंचों पर रेस-स्पेक Continental GT-R 750 की झलक दिखाने के बावजूद कंपनी 650cc मॉडल को बंद करने के मूड में नहीं है। दोनों इंजन विकल्प साथ-साथ बिक्री में रह सकते हैं।

डिजाइन रहेगा क्लासिक, अंदाज होगा नया

अपडेटेड मॉडल में बाइक की पहचान बनी कैफे-रेसर स्टाइल बरकरार रहेगी, लेकिन इसमें कुछ फ्रेश एलिमेंट जोड़े जा सकते हैं। संभावना है कि- नए और बोल्ड कलर ऑप्शन मिलें, ग्राफिक्स में बदलाव हो, फिनिशिंग और डिटेलिंग को ज्यादा प्रीमियम टच दिया जाए। कंपनी का फोकस ऐसा लुक देने पर हो सकता है जो रेट्रो फील के साथ मॉडर्न अपील भी दे- खासकर युवा राइडर्स को ध्यान में रखते हुए।

राइड क्वालिटी में हो सकता है बड़ा सुधार

सिर्फ कॉस्मेटिक बदलाव ही नहीं, बल्कि मैकेनिकल अपग्रेड भी देखने को मिल सकते हैं। मौजूदा टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और ड्यूल रियर शॉक्स की जगह बेहतर क्वालिटी सस्पेंशन सेटअप दिया जा सकता है। इससे हैंडलिंग और कम्फर्ट दोनों में सुधार की उम्मीद है।

ब्रेकिंग सिस्टम में भी बदलाव संभव है। आगे की तरफ ट्विन-डिस्क ब्रेक सेटअप मिलने की संभावना जताई जा रही है, जिससे हाई-स्पीड पर कंट्रोल और स्टॉपिंग पावर बेहतर हो सकती है। इन सुधारों का सीधा फायदा लंबी दूरी की राइड और हाईवे परफॉर्मेंस में दिख सकता है।

कीमत में हल्की बढ़ोतरी संभव

फिलहाल Continental GT 650 की एक्स-शोरूम कीमत करीब 3.50 लाख से 3.78 लाख रुपये के बीच है। नए फीचर्स और अपग्रेडेड हार्डवेयर के साथ इसकी कीमत में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। यह बाइक कंपनी की 650cc लाइनअप में Interceptor 650 और Classic 650 के बीच अपनी अलग पहचान रखती है और भारत के अलावा इंटरनेशनल मार्केट में भी लोकप्रिय है।

750cc के बाद भी क्यों अहम है 650?

हालांकि 750cc वर्जन ने उत्साह बढ़ाया है, लेकिन 650 मॉडल अभी भी कंपनी की रणनीति का अहम हिस्सा है। Continental GT 650 को पसंद किए जाने की बड़ी वजह है:

  • दमदार ट्विन-सिलेंडर इंजन
  • रेट्रो-रेसिंग स्टाइल
  • बड़ी बाइक जैसा रोड प्रेजेंस
  • और अपेक्षाकृत किफायती कीमत

अपडेट के बाद यह मॉडल और ज्यादा आकर्षक और प्रतिस्पर्धी बन सकता है।


Edited by:Parveen Kumar

Latest News