भारत में लांच हुई सुजुकी Gixxer SF बाइक, यामाहा R15 से होगा मुकबला

  • भारत में लांच हुई सुजुकी Gixxer SF बाइक, यामाहा R15 से होगा मुकबला
You Are HereBusiness
Thursday, August 10, 2017-5:02 PM

जालंधर- भारत में सुजुकी ने अपनी नई फुल फेयर्ड बाइक जिक्सर को अाखिरकार लांच कर दिया है। इस बाइक को फ्यूल इंजेक्शन तकनीक के साथ पेश किया गया है।जानकारी के अनुसार दिल्ली में इस बाइक की एक्स-शो रूम कीमत 95,499 रुपए रखी गयी है।

PunjabKesari

 

इंजन


इस बाइक में 154.9cc का सिंगल सिलिंडर, एयरकूल्ड, बीएस-IV इंजन लगा है जो 14.5bhp की पॉवर देता है। वहीं इसका मैक्सिमम टार्क 14Nm है। इसके अलावा इसमें 5 स्पीड गियर दिए गए हैं। बाइक में फ्यूल इंजेक्शन तकनीक का इस्तेमाल किया गया है, इतना ही नहीं इस बाइक में फ्यूल क्षमता को बढ़ाने के लिए कंपनी ने SEP टेक्नोलॉजी दी है जिसकी मदद से इसकी परफॉरमेंस और माइलेज में इजाफा होता है।


साइज की बात करें तो बाइक की लम्बाई 2050mm, चौड़ाई 785mm, ऊंचाई 1085mm है जबकि इसकी ऊंचाई 1330mm है। Gixxer SF का वजन 140 किलोग्राम है। इसका फ्यूल टैंक कैपिसीटी 12 लीटर की है। बाइक में LED टेल लैंप, ऑटोमैटिक हेडलैंप ऑन (AHO), फ्रंट डिस्क ब्रेक, ABS सिस्टम, RPM इंडिकेटर, LCD ट्रिप और गियर शिफ्ट जैसे अच्छे फीचर्स देखने को मिलते हैं।


यामाहा R15 से होगा 

दावा किया जा रहा है कि जिक्सर SF का सीधा मुकबला यामाहा की R15 से होगा। इस बाइक की 115,746 रुपए है।  बाइक में 149cc का लिक्विड-कूल्ड मिल कपल्ड इंजन लगा है। 6 स्पीड गियरबॉक्स वाला यह इंजन 8,500rpm पर 17ps की पावर और 7,500rpm पर 15Nm का टॉर्क जनरेट करता है।


Latest News