भारत में लांच हुई Tata Tiago Wizz, जानें शूरूआती कीमत

  • भारत में लांच हुई Tata Tiago Wizz, जानें शूरूआती कीमत
You Are HereBusiness
Wednesday, September 13, 2017-7:05 PM

जालंधरः भारतीय कार निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी हैचबैक Tiago का एक लिमिटेड एडिशन Wizz को भारत में लांच किया है। नई टाटा टिएगो विज के पेट्रोल एडिशन की शुरूआती कीमत 4.52 लाख रुपए से होती है जबकि डीजल वर्जन की कीमत 5.30 लाख रुपए से शुरू होती है। 

भारत में लॉन्च हुई टाटा टिएगो विज, कीमत 4.52 लाख रुपए से शुरू

कंपनी के पैसेंजर व्हीकल बिजनेस यूनिट के अध्यक्ष मयंक पारीक ने एक बयान में कहा, Tiago Wizz के लिमिटेड एडिशन के साथ हम Tiago की सफलता का उत्सव मनाना चाहते हैं। हम अपने मौजूदा और संभावित ग्राहकों को विशेष अनुभव देने के लिए त्योहारी सीजन की शुरुआत कर रहे हैं।

भारत में लॉन्च हुई टाटा टिएगो विज, कीमत 4.52 लाख रुपए से शुरू

Tiago Wizz इसकी सफल हैचबैक का एक सीमित एडिशन मॉडल है। जिसको इस घरेलू कंपनी ने कई नए फीचर जोड़ते हुए और भी स्पोर्टियर बना दिया है। इस विशेष एडिशन में एक ब्लैक ग्रिल और विंडो व अंदर से कई हाइलाइट्स जोड़े गए हैं। इसमें स्टैंडर्ड रूफ रेल भी मौजूद हैं। वहीं, नई टिएगो विज को 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया गया है। 

DriveSpark की राय

इंजन

टाटा टिएगो विज में कंपनी ने 1.2 लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है। यह 84bhp पर 114nm के टॉर्क को प्रोड्यूज करता है। जबकि डीजल संस्करण 1.05 लीटर 3-सिलेंडर इंजन द्वारा संचालित होता है जो कि 69bhp पर 140Nm के टॉर्क को प्रोड्यूज करता है। 


Latest News