इस गेम में देखने को मिलेगा 18वीं सदी का भारत, आज होगी लांच

  • इस गेम में देखने को मिलेगा 18वीं सदी का भारत, आज होगी लांच
You Are HereGadgets
Tuesday, January 12, 2016-8:34 AM

जालंधर : इस साल की सबसे पहली असैसियन क्रीड गेम भारत में आज लांच होने जा रही है। इस गेम का पूरा नाम ‘असैसियन क्रीड क्रोनीकल्स : इंडिया’ है और यह प्ले स्टेशन-4, एक्स बॉक्स वन और पी.सी. प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध होगी। यह एक एक्शन एडवैंचर वीडियो गेम सीरीज है। असैसियन क्रीड सीरीज की पहली गेम को वर्ष 2007 में लांच किया गया था जो एक्सबॉक्स 360 के लिए थी। इसके बाद इसी साल इस गेम को प्लेस्टेशन-3 कंसोल्स के लिए लांच किया गया और अप्रैल 2008 में यह गेम माइक्रोसॉफ्ट की विंडोज के लिए उपलब्ध हुई। 

असैसियन क्रीड क्रोनीकल्स के पब्लिशर्स का नाम यूबीसॉट है और यह एक एक्शन एडवैंचर और छल से भरी गेम है। असैसियन क्रीड फ्रैंचाइजी की इस गेम असैसियन क्रीड क्रोनीकल्स को 3 गेस क्रोनीकल्स : चाइना, क्रोनीकल्स ( इंडिया और क्रोनीकल्स ) रशिया को विकसित करने वाले क्लाइमैक्स स्टूडियो द्वारा बनाया गया है। 

गेम प्ले : यह गेम 2.5डी साइड स्क्रोलिंग प्लेटफार्म वाली गेम है। इसमें आपको बहुत से हथियार चलाने को मिलेंगे। गेम खेलते हुए आपको हिडन ट्रैप्स से बचना होगा और साथ ही दुश्मनों से बचने के लिए खुद को गायब कर लेने की काबिलियत जैसे ट्रिक्स आपको गेम का नायक बना देंगे। गेम खेलते हुए जब आप खतरे में हों तो दुश्मन से बचने के लिए आपको शैडो शक्ति के जरिए उनको चकमा देने की पावर भी मिलेगी। 

स्टोरी लाइन : इस गेम को खेलते हुए आपको 18वीं सदी का भारत देखने को मिलेगा। इसमें अरबाज मीर नाम के गेमिंग कैरेक्टर को गेम खेलने वाला कंट्रोल करेगा। इसमें 18वीं सदी के भारत में उस समय सिख साम्राज्य के ईस्ट इंडिया कपनी के साथ जंग के हालात दिखाए गए हैं और इसी दौरान मास्टर टैंपलर एक मिस्टीरियस चीका लाता है जो असैसियन ऑडर के साथ सबंधित है। अब अरबाज मीर को किसी न किसी तरह वह मिस्टीरियस चीज हासिल करनी है। इसी के साथ उसे  अपने दोस्तों को बचाना होगा। गेम में कई भारतीय हथियार भी मिलेंगे जिनमें मुगल तलवार, अरुवल, उरुमी, कटार और चकरम शामिल हैं।

असैसियन क्रीड एक मशहूर गेम है और गेमर्स इस सीरीज की गेम के लिए हमेशा से ही उत्सुक रहते हैं लेकिन ‘असैसियन क्रीड क्रोनीकल्स : इंडिया’ गेम के ग्राफिक्स ज्यादा बेहतर नहीं हैं और धीमा गेम प्ले इसके चाहने वालों को निराश कर सकता है। हालांकि भारत में यह गेम काफी चर्चा बटोर रही है क्योंकि इसमें 18वीं सदी के भारत और उस समय के हथियारों को जोड़ा गया है।


Latest News