एप्पल के खिलाफ खड़े हुए आेबामा

  • एप्पल के खिलाफ खड़े हुए आेबामा
You Are HereGadgets
Saturday, March 12, 2016-3:39 PM

जालंधरः एन्क्रिप्शन और व्यक्तिगत निजता पर राष्ट्रीय सुरक्षा को तरजीह देने से जुड़े विवाद में विधि प्रवर्तन एजेंसी का समर्थन करते हुए अमरीकी राष्ट्रपति बराक आेबामा ने दलील दी कि अधिकारियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के डेटा उपलब्ध कराने की जरूरत है क्योंकि सामने मौजूद ‘खतरा वास्तविक है।’  

टेक्सास प्रांत की राजधानी ऑस्टिन में एक वार्षिक प्रौद्योगिकी उत्सव में शामिल होते हुए आेबामा ने संघीय अदालत में चल रहेे इस मामले पर अब तक अपनी सबसे विस्तृत टिप्पणी की। दुनिया की सबसे बड़ी प्रौद्योगिकी कंपनियों में से एक एप्पल कैलिफोर्निया के सान बर्नार्दिनो में हुए आतंकी हमले में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन के डेटा हासिल करने में एफ.बी.आई. की मदद करने के सरकार के अनुरोध को चुनौती दे रहा है।  

मुद्दे ने प्रौद्योगिकी उद्योग में हलचल पैदा कर दी है और आेबामा के सलाहकार मुद्दे पर बंटे हुए हैं। लेकिन राष्ट्रपति शुक्रवार को विधि प्रवर्तन एजेंसी का पक्ष लेते दिखे। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि ‘निरंकुश रूख’ अपनाकर मुद्दे का हल नहीं होगा।  अमेरिकी राष्टूपति ने मजबूत एन्क्रिप्शन को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहरायी लेकिन साथ ही यह सवाल भी उठाया कि स्मार्ट फोन एवं दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अगर इस तरह बने हों कि उनका डेटा हमेशा के लिए लॉक्ड रहे तो अधिकारी बाल पॉर्नोग्राफी का कैसे पता लगाएंगे या आतंकी साजिशों को कैसे रोकेंगे। 


Latest News