2016-17 के लिए हो रहा है इन बाइक्स का बेसब्री से इंतजार

  • 2016-17 के लिए हो रहा है इन बाइक्स का बेसब्री से इंतजार
You Are HereGadgets
Tuesday, July 5, 2016-10:04 AM

जालंधर : आटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए भारतीय टू व्हीलर मार्कीट हमेशा से ही खास रही है। साल के पहले 6 महीने बीत चुके हैं और टू व्हीलर आटो मोबाइल इंडस्ट्री अपने नए माडल उतारने के लिए बिल्कुल  तैयार है। आज हम आपको बताएंगे 2016-17 में लांच होने वाली अप-कमिंग ऑन रोड बाइक्स के बारे में:

 

यामाहा एम.टी.03

भारत में एम.टी. 09 लांच करने के बाद जापानी टू व्हीलर मैन्यूफैक्चरर भारतीय मार्कीट में सस्ती स्ट्रीक बाइक  उतारने की तैयारी में हैं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि एम.टी.03 यामाहा  के वाई.जैड.एफ.-आर3 का स्ट्रिप्ड वर्जन है। 

इंजन : 321 सी.सी. ट्विन सिलैंडर लिक्वड कूल इंजन।

पावर: 41.6 बी.एच.पी.।

कीमत : लगभग 3 लाख रुपए।

 

बजाज पल्सर 400 सीएस

स्पोर्ट्स बाइक्स की कैटेगरी में बजाज पल्सर 400 सी.एस. को मोस्ट अवेटिड  बाइक कहा जा सकता है। इसके पल्सर 400 माडल को 2014 दिल्ली आटो एक्सपो मेें पेश किया गया था। पल्सर 400 सी.एस. में सी.एस. का मतलब  है क्रूजर स्पोटर््स।

इंजन: 375 सी.सी. सिंगल सिलैंडर फ्यूल इंजैक्ट इंजन।

पावर : 40 बी.एच.पी.

कीमत : लगभग 1.9-2.1 लाख रुपए।

 

बी.एम.डब्ल्यू जी310आर 

टी.वी.एस. के साथ मिलकर बी.एम.डब्ल्यू. भारत में पहली सबसे सस्ती बाइक उतारने जा रही है और कहा जा रहा है कि इस बाइक को टी.वी.एस. के मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट में ही तैयार किया जाएगा। कहने का मतलब यह है कि बी.एम.डब्ल्यू. जी310आर की टैक्नालोजी पर ध्यान देगी और टी.वी.एस. इसकी प्रोडक्शन का।

 

इंजन: 313 सी.सी. सिंगल पोट, 4 स्ट्रोक वाटर कूल्ड इंजन। पावर : 34 बी.एच.पी.,

कीमत : 2.50-2.37 लाख।

 

टी.वी.एस. आकूला 310

दिल्ली में हुए 2016 आटो एक्सपो में टी.वी.एस. की एग्रैसिव लुक वाली बाइक को इंट्रोड्यूस किया गया था। आकूला 310 के डिजाइन को कम्पनी के रेसिंग राइडर एस्पर्ट्स द्वारा तैयार किया गया है। इस साल के अंत तक टी.वी.एस. द्वारा इसे लांच किया जा सकता है। 

 

इंजन : 

300 सी.सी. वाटर कूल्ड, फोर स्ट्रोक, सिंगल सिलैंडर इंजन। पावर : 33.5 बी.एच.पी.।

कीमत : लगभग 1.80 से 2 लाख। 


Latest News