कागज की तरह फोल्ड कर सकेंगे कम्प्यूटर

  • कागज की तरह फोल्ड कर सकेंगे कम्प्यूटर
You Are HereGadgets
Tuesday, June 7, 2016-11:14 AM

सियोल (प.स.) : जल्द ही कागज के टुकड़े की तरह मोड़े जा सकने वाले कम्प्यूटर की परिकल्पना हकीकत बन सकती है।  कोरियाई वैज्ञानिकों द्वारा विकसित कार्बनिक प्रकाश उत्सर्जक डायोड (ओ.एल.ई.डी.) तकनीक की मदद से बहुत अधिक पतले और बहुत कम वजन के कम्प्यूटरों का विकास संभव हो सकता है। 

अनुसंधानकत्र्ताओं ने कहा कि ओ.एल.ई.डी. की एफिशिएंसी बहुत अधिक होती है और यह ग्रैफीन का उपयोग पारदर्शी  इलैक्ट्रोड के रूप में करता है। ओ.एल.ई.डी. एक तरह के प्लास्टिक पदार्थ से बना होता है। इस पर बाद में ध्यान दिया गया जिसका उपयोग नए जमाने के डिस्प्ले निर्माण में संभव है। इससे काम करते वक्त उपकरण को मोडऩा व यहां तक कि लपेटना भी संभव हो सकता है। इस अध्ययन का प्रकाशन नेचर कम्युनिकेशन्स जर्नल में हुआ है। 


Latest News