दिल्ली सरकार ने अनओथराइज CNG किट्स पर लगाई रोक

  • दिल्ली सरकार ने अनओथराइज CNG किट्स पर लगाई रोक
You Are HereGadgets
Monday, June 27, 2016-11:15 AM

जालंधर - दिल्ली परिवहन विभाग ने अनओथराइज सीएनजी कन्वर्शन किट्स को कार में यूज करने पर रोक लगा दी है, क्योंकि सरकार को अनओथराइज डीलर द्वारा कई शिकायतें मिली हैं। इस पर ध्यान देते हुए सरकार ने ओथोराइजड और अन-ओथोराइजड डीलरों से इन्हें कारों में लगाने के लिए मना कर दिया है। इसके साथ ही डीलरों को भी इन CNG किट्स के आरडर ना लेने के लिए कहा है।

राज्य परिवहन विभाग का कहना है कि जो CNG किट्स मार्किट में उपलब्ध हैं वे नामित अधिकारियों द्वारा एप्रूव्ड और सर्टिफाइड नहीं हैं, जिससे फ्लाम्ब्ले नेचर के होने के कारण यह CNG किट्स यात्रियों के जीवन के लिए खतरनाक हो सकती है। इसलिए राज्य सरकार ने इन्हें यूज करने के लिए मना कर दिया है और यह बैन कब तक किया गया है, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है।
केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया CNG मुहिम -
केंद्र सरकार ने CNG पावर्ड टू-व्हीलर पायलट प्रोग्राम दिल्ली में शुरू किया है जिसमें 50 एक्टिवा स्कूटर्स को ARAI द्वारा एप्रूव्ड CNG किट्स लगाई गई है। इन किट्स को लगाकर स्कूटर्स को फास्ट फूड चैन डोमिनोज पिज्जा डिलीवरी करने वाले लड़कों को दी हैं, जो डाटा कलेक्ट करने में सरकार की मदद करेंगे। यह देश में CNG स्कूटर चलाने का पहले और एहम कदम है।


Latest News