Ducati ने अपने पुराने बाइक मॉडल को ऑफ राइडिंग में पेश किया (वीडियो)

You Are HereGadgets
Wednesday, March 9, 2016-1:26 PM

जालंधर: Ducati एक इटालियन कंपनी है जो Bologna, Italy में अपने नए-नए मोटरसाइकिल्स मॉडल्स का निर्माण करती है। इस कंपनी ने अब अपने Multistrada 1200 मॉडल के नए Enduro वर्जन को बना कर वीडियो में पेश किया है जो खास तौर पर ऑफ रोअडिंग को ध्यान में रख कर बनाया गया है।

कंपनी ने इसको लंबी दूरी तय करने के अनुकूल बनाया है। इसमे 30 लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक दिया गया है जो एक बार में फुल होकर 450 km का रायता तय करने में मदद करेगा। इसमें एलुमिनियम साइड पेनल्स के साथ फ्रंट और रियर में मडगाड्स और एक एक्सटेंडेड डिस्क ब्रेक दी गई है जो इसके डिजाइन को ऑफ-राइडिंग लुक देती है। 19" स्पोकड फ्रंट और 17" स्पोकड रियर व्हील्स के साथ कंपनी ने इसमें Bosch का 3-लेवल सेटिंग से बना ABS सिस्टम दिया है। राइडर के कम्फर्ट के लिए इसके फ्रंट में एन्डुयूरो और रियर में मोनो शॉकर दिए गए है। उम्मीद की जा रही है कि इसे US$23,730 कीमत में अप्रैल के महीने तक यूरोपीय खरीदारों के लिए उपलब्ध किया जाएगा।


Latest News