महज 60 सैकेंड में आपकी साइकिल बन जाएगी E-Bike

  • महज 60 सैकेंड में आपकी साइकिल बन जाएगी E-Bike
You Are HereGadgets
Tuesday, May 3, 2016-9:41 AM

जालंधर : निजी परिवहन के लिए बहुत से व्हीकल्स (मोटरसाइकिल्स, कारें आदि) मार्कीट में उपलब्ध हैं लेकिन निजी वाहन के रूप में इलैक्ट्रिक साइकिल्स  (ई-बाइक्स) का विस्तार हो रहा है और ई-बाइक्स इस मार्कीट का सबसे बड़ा हिस्सा बनती जा रही है। 

कई सारी कम्पनियां ई-बाइक्स बना रही हैं लेकिन अगर आपके पास बाइक है तो क्या आप इसे महज 60 सैकेंड के अंदर ई-बाइक में बदल सकते हैं। जियोऑर्बिटल (GeoOrbital) नामक यह व्हील आपकी बाइक को ई-बाइक बनाने में मदद करेगा। पिछले एक-दो सालों से जियोऑर्बिटल पर काम हो रहा था लेकिन अब इसे  पूरी तरह से बना लिया गया है और जियोऑर्बिटल को किकस्टार्टर कैम्पेन के तहत लांच किया गया है  ताकि इसके  लिए प्री-आर्डर  और पैसे इकट्ठे  किए जा सकें। 

ऐसा है जियोऑर्बिटल 

जियोऑर्बिटल एक व्हील है जो आपके बाइक के आगे वाले व्हील की जगह लगाया जाएगा और इससे आपकी साधारण बाइक इलैक्ट्रिक बाइक में बदल जाएगी। इस व्हील में छोटे इलैक्ट्रिक व्हील लगे हैं जो रिम को घुमाने में मदद करते हैं। किसी गियर की तरह ये छोटे व्हील्स रिम को पकड़े रखते हैं जिससे बाइक को गति मिलती है।

बाइक को चलाने के लिए 500 वॉट की मोटर मदद करती है और व्हील के अंदर ही 36 वोल्ट की बैटरी भी लगी है। जियोऑर्बिटल रिम में 3 व्हील्स लगे हैं लेकिन इसमें से एक ही इलैक्ट्रिक पावर पर चलता है बाकी के 2 स्थिरता के लिए हैं।

इस व्हील को सॉलिड फोरम से बनाया गया है जिस पर फ्लैट टायर लगे हैं और इसका वजन 9.07 किलोग्राम है। जहां तक थ्रोटल की बात है तो यह छोटे से लीवर के रूप में आता है जिसे हैंडल बार पर अटैच किया जा सकता है जिसमें एक पावर बटन लगा है। इस बटन से व्हील घूमता है और बैटरी इंडीकेशन के लिए लाइट्स लगी हैं। 

जियोऑर्बिटल  की खास बातें 

- 2 वेरिएंट्स 26 इंच और 28 इंच, 29 इंच तथा 700सी बाइक्स के लिए उपलब्ध।

- बैटरी के सहारे 19 किलोमीटर तक की दूरी तय करता है। 

- इसके अलावा दूसरा वेरिएंट (28 इंच, 29 इंच तथा 700सी) 32 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। 

- 32 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार महज 6 सैकेंड में पकड़ लेगी बाइक।

- इसकी टॉप स्पीड 19 और 32 किलोमीटर प्रति घंटा।

- रिमूवेबल और आसानी से चार्ज होने वाली बैटरी।

- 3 घंटे (26 इंच) और 4 घंटे (700सी) में हो जाता है चार्ज।


Latest News