Wednesday, March 16, 2016-3:07 PM
जालंधरः शॉपिंग वेबसाइट पर लॉगिन करते समय पासवर्ड का फांडा अब पुराना हो चुका है। लोगों में सेल्फी के क्रेज को देखते हुए इन दिनों ऑनलाइन ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन और अलीबाबा एक बेहतरीन फीचर को लेकर काम कर रही हैं।
इस नए फीचर से यूजर्स को लंबे पासवर्ड से छुटकारा मिल जाएगा और इसकी जगह अब उन्हें केवल अपनी सेल्फी खींच कर डालनी होगी। अमेजन ने कहा कि स्मार्टफोन सेंसर और कैमरे की क्षमता के संयोजन के साथ फेस एंड जेस्चर सॉफ्टवेयर पासवर्ड की तुलना में अधिक सुरक्षित है।
कंपनी ने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से लंबे पासवर्ड को याद रखना मुश्किल है लेकिन इस सुरक्षा को तोड़ पाना किसी के लिए भी संभव नही होगा क्योंकि तीन डिमेन्शन्ज़ को स्कैन करने के बाद ही अकाउंट अनलक होगा। बता दें अमेजन द्वारा आवेदन पेटेंट के अनुसार स्मार्टफोन कैमरे से एक वीडियो बनाकर स्टोर कर लेगा जिससे कोई भी शख्स किसी दूसरी तस्वीर का उपयोग कर ऑनलाइन लेनदेन में जालसाज़ी नहीं कर सकेगा।