सैमसंग ने पेश किया Galaxy J1 Mini

  • सैमसंग ने पेश किया Galaxy J1 Mini
You Are HereGadgets
Thursday, March 10, 2016-9:47 AM

जालंधरः कोरियाई स्मार्टफोन कंपनी सैमसंग ने फिलिपिंस में बजट डिवाइस Galaxy J1 Mini पेश किया है। इसी स्मार्टफोन को बंग्लादेश में J1 Nxt के नाम से लांच किया गया था और इसकी कीमत $88 (लगभग 5,900 रुपए) रखी गई थी।

सैमसंग की फिलिपिंस वेबसाइट पर Galaxy J1 Mini  को दर्ज किया गया है।हालांकि इसके लांच की तारीख और कीमत का खुलासा कंपनी ने अभी नहीं किया है। उम्मीद है अगले कुछ दिनों में इसे लांच किया जाएगा। कंपनी इसे भारत में लांच करेगी या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। इस 4 इंच टीएफटी डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन में 1.2GHz क्वाड कोर प्रोसेर के साथ 0.75GB रैम दिया गया है। इसकी इंटरनल मेमोरी 8GB की है जिसे माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए 128GB तक किया जा सकता है।

बेसिक फोटोग्राफी के लिए इसमें 5 MP रियर और सेल्फी के लिए VGA कैमरा दिया गया है। कैमरे में एलईडी फ्लैश नहीं है और इसकी बैट्री 1,500mAh की है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप ओएस पर चलने वाले इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए USB 2.0, GPS, WiFi 802 और ब्लूटूथ 4.0 जैसे स्टैंडर्ड फीचर्स दिए गए हैं। अगर यह भारत में लांच होता है तो यहां इसे Moto E से मुकाबला होगा।


Latest News