Good News: 3G और 4G डाटा पैक की कीमतों में हुई कटौती

  • Good News: 3G और 4G डाटा पैक की कीमतों में हुई कटौती
You Are HereGadgets
Saturday, July 16, 2016-3:54 PM

नई दिल्लीः आइडिया ग्राहकों के लिए खुशखबरी है कि कंपनी ने मोबाइल इंटरनेट रेट में कटौती का ऐलान किया। ये कटौती 4G, 3G और 2G इंटरनेट डाटा पर की गई हैं। नई दरें देशभर के सभी सर्किलों में शुक्रवार से लागू हो जाएंगी।

 

कंपनी ने मुख्य मार्केटिंग ऑफिसर शशि शंकर ने कहा, "हम चाहते हैं कि हमारे किफायती प्रोडक्ट के जरिए इंटरनेट का लाभ हर शख्स को मिले। उम्मीद है कि इससे एक नेट क्रांति देखने को मिलेगी और इसका असर देश के हर क्षेत्र में देखने को मिलेगा।" प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है, "अब आइडिया यूजर को 1GB से कम के डाटा पैक में 45 फीसदी तक ज्यादा डाटा मिलेगा। आइडिया 8 से लेकर 225 रुपए के  रेंज में 4G, 3G और 2G डाटा पैक बेचती है।"

 

कंपनी ने बताया है कि पहले 19 रुपए के कूपन में 3 दिनों के लिए 75 MB 2G डेटा मिलता था। नई दरें लागू हो जाने के बाद 110 MB डाटा मिलेगा। ऐसा ही 4G/ 3G डाटा पैक के साथ भी है। 22 रुपए का डाटा पैक खरीदने पर पहले 3 दिन के लिए 65 MB डाटा मिलता था, अब 90MB डाटा मिलेगा, यानी 38 फीसदी ज्यादा।


Latest News