Thursday, April 21, 2016-5:45 PM
जालंधर - हाल ही में जीमेल अपडेट में इनबॉक्स के लिए तीन नए फीचर्स एड किए गए हैं जिनमें स्ट्रीमलाईनड इवेंट्स, गलांसेबल न्यूजलेटर्ज़ और सेवड लिंक आदि शामिल हैं।
1.) स्ट्रीमलाईनड इवेंट्स - वेब और मोबाइल के लिए ईमेल सर्विस में यूजर्स अब ईवैंटस को ट्रैक कर सकते हैं जिनमें गूगल कलैंडर इवेंट्स के सभी मैसेजिस आदि शो होंगे। एक इवेंट पर टैप करने से यह आपको उस लिस्ट की सभी ईमेल्स को शो कर देगा और बदली गई डिटेल को हाइलाईट कर देगा।
2.) गलांसेबल न्यूजलेटर्ज़ - यह नया फीचर इनबॉक्स आर्टिकल की लिस्ट को एक ईमेल सब्जेक्ट के अंदर दिखाएगा| इसमें किसी न्यूजलेटर पर टैप करने से आर्टिकल्स की एक लिस्ट दिखाई देगी जिसमें एक इमेज और न्यूज की कुछ लाईने नजर आऐंगी। इतना ही नहीं स्क्रोल करने पर उसी सैंडर द्वारा भेजी गई पहली न्यूजलेटर्ज़ को भी देखा जा सकेगा।
3.) सेव लिंक - इस फीचर द्वारा यूज़र्स लिनक्स को इनबाक्स में सेव कर सकेंगे और दूसरों के साथ आसानी से शेयर कर सकेंगे।