Monday, July 11, 2016-11:12 AM
जालंधरः मोबाइल डिवाइसेस निर्माता कंपनी इंटेक्स ने अपने एक नए स्मार्टफोन एक्वा पॉवर 4G को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया है। वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में भी जानकारी दी गई है। इसे यहाँ 6,690 रुपए की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। यह स्मार्टफोन चैम्प गोल्ड और डीप ब्लू रंग में उपलब्ध होगा। हालांकि वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की उपलब्धता के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी गई है।
इस लिस्टिंग में बताया गया है कि, इंटेक्स एक्वा पॉवर 4G स्मार्टफ़ोन में 5-इंच की डिस्प्ले मौजूद होगी। इस डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 720x1280 पिक्सल होगा। इसमें 1.0GHz क्वाड-कोर मीडियाटेक (MT6735P) प्रोसेसर मौजूद होगा। साथ ही यह माली-T720 GPU के साथ आया है। इसमें 1GB की रैम और 8GB की इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद है। स्टोरेज को माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। यह स्मार्टफोन एंड्रायड 6.0 मार्शमैलो ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है।
इसके साथ ही यह स्मार्टफोन 8 MP के ऑटो-फोकस रियर कैमरे से लैस है। फओन में 2 MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी दिया गया है। रियर कैमरा ड्यूल LED फ़्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरे के साथ सिंगल LED फ़्लैश दी गई है। स्मार्टफोन 3800mAh की बैटरी से लैस है। कंपनी का दावा है कि, यह स्मार्टफोन 18 घंटों तक का टॉक टाइम देता है। इस ड्यूल सिम स्मार्टफोन में 4G, ब्लूटूथ, वाई-फाई, USB 2.0 पोर्ट, GPS/ AGPS जैसे फीचर्स मौजूद हैं। इसका साइज़ 145.4 x 72.7 x 8.99 mm और वजन 160 ग्राम है।