JLR ने पेट्रोल इंजन पर लगाया दांव, 56 लाख में उतारा डिस्कवरी स्पोर्ट वैरिएंट

  • JLR ने पेट्रोल इंजन पर लगाया दांव, 56 लाख में उतारा डिस्कवरी स्पोर्ट वैरिएंट
You Are HereGadgets
Monday, June 20, 2016-4:19 PM

जालंधर: डीजल वाहनों पर पाबंदी से जूझ रही टाटा समूह की लक्जरी कार बनाने वाली कंपनी जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) इंडिया ने आज दो लीटर पेट्रोल क्षमता से लैस लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट बाजार में पेश किया। कंपनी के इस मॉडल की दिल्ली के शोरूम में शुरूआती कीमत 56.50 लाख रुपए है।

कंपनी के अनुसार चुनिंदा डीजल वाहनों पर प्रतिबंध से उसकी कारोबारी योजनाएं प्रभावित हुई हैं लेकिन उसने देश की कानूनी जरूरतों के हिसाब से अपने उत्पादों को पेश करने की प्रक्रिया अपनाई है। कंपनी के अध्यक्ष रोहित सूरी ने कहा कि डिस्कवरी स्पोर्ट का पेट्रोल संस्करण भारत में इतनी जल्दी पेश करने की योजना नहीं थी। यह बाद के लिए थी। निश्चित रूप से डीजल वाहनों पर प्रतिबंध ने उनकी कारोबारी योजनाओं को प्रभावित किया है। 

उन्होंने यह बात उच्चतम न्यायालय द्वारा दिल्ली-एनसीआर में 2000 सीसी की डीजल गाडिय़ों की बिक्री प्रतिबंध लगाए जाने के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में कही। इसी के साथ ही उन्होंने कहा कि वह अन्य गाडिय़ों के पेट्रोल संस्करण लाने की योजना पर काम कर रहे हैं। 

 

Latest News