128 GB वेरिएंट में भी मिलेगा LeEco Le Max 2

  • 128 GB वेरिएंट में भी मिलेगा LeEco Le Max 2
You Are HereGadgets
Friday, July 1, 2016-2:43 PM
जालंधरः चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी LeEco ने हाल ही में अपने स्मार्टफोन Le2 और Le max2 भारत में लांच किए हैं। शंघाई में हो रहे MWC इवेंट में कंपनी ने Le Max2 स्मार्टफोन का 128 GB वेरिएंट भी पेश किया है। अपने दोनों नए स्‍मार्टफोन Le 2 और Le Max2 की 61,000 से ज्‍यादा सेल्‍स ऑर्डर हासिल कर अपने फ्लैश सेल कैम्‍पेन से कंपनी ने 78.6 करोड़ रुपए की कमाई की है। कंपनी ने बताया कि उसने 8 दिन में 6 लाख से ज्‍यादा प्री-बुकिंग हासिल की हैं।
 
LeEco ने Le2, Le max2 और Le2 Pro स्मार्टफोन के लिए नया फोर्स गोल्ड कलर वेरिएंट लॉन्च करने की घोषणा की है। इससे पहले LeEco स्मार्टफोन सिल्वर, रोज गोल्ड और ग्रे कलर वेरिएंट में उपलब्ध थे। इसके अलावा, ले मैक्स 2 अब 128 GB स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा और इसमें 6 GB रैम है। ले मैक्स 2 के इस वेरिएंट को चीन के बाजार में उपलब्ध दूसरे स्मार्टफोन को टक्कर देने के इरादे से पेश किया गया है। 6 GB रैम/ 128 GB स्टोरेज वेरिएंट वाले ले मैक्स 2 की कीमत 2,799 चीनी युआन (करीब 28,500 रुपए) रखी गई है।
 
 
LeEco Le2 के बेहतरीन फीचर्सः-
 
Le2 में 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले स्क्रीन है जिसका रेजोल्यूशन 1080×1920 पिक्सल है। इस फोन में 2.3GHz का डेका-कोर मीडियाटेक हीलियो एक्स20 प्रोसेसर है। फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल टोन एलईडी फ्लैश सहित 16 MP रियर और 8 MP का फ्रंट कैमरा है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज क्षमता 32 GB है। फोन में 3000 MAh पावर की बैटरी है। इसके कनेक्टिविटी फीचर्स Le2 जैसे ही हैं।
 
LeEco Le max2 के बेहतरीन फीचर्सः-
 
Le max2 में 5.7 इंच का QHd डिस्प्ले स्क्रीन है जिसका रेजोल्यूशन 1440×2560 पिक्सल है। इसमें क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। साथ ही इसमें 6GB  रैम है। Le max2 में डुअल टोन एलईडी फ्लैश सहित 21 MP का सोनी सेंसर का रियर कैमरा है। सेल्फी क्लिक करने के लिए 8 MP का फ्रंट कैमरा है। इसमें 64 GB  की इनबिल्ट स्टोरेज क्षमता है। इसमें 3100 MAh पावर की बैटरी है जो क्वलकॉम क्विक चार्जिंग 3.0 टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करेगी।

Latest News