Lenovo ने भारत में लांच किया मेटैलिक बॉडी वाला स्मार्टफोन

  • Lenovo ने भारत में लांच किया मेटैलिक बॉडी वाला स्मार्टफोन
You Are HereGadgets
Tuesday, March 15, 2016-3:46 PM
जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेनोवो ने आज भारतीय बाजार में वाइब K5 Plus स्मार्टफोन को पेश किया है। मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2016 के दौरान इस फोन का प्रदर्शन किया गया था और भारत पहला देश है जहां इसे लांच किया गया है। इसके बाद ही यह फोन विश्व के अन्य देशों में उपलब्ध होगा। भारतीय बाजार में लेनोवो वाइब K5 Plus आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट के साथ उपलब्ध होगा जहां इसकी कीमत 8,499 रुपए है। 
 
फोन की बाॅडी पूरी तरह मेटैलिक है और इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी (1920X1080) स्क्रीन दी गई । 1.5GHz क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 616 ऑक्टाकोर चिपसेट वाले इस स्मार्टफोन में 2GB रैम और 16GB की इंटरमल मेमोरी दी गई है। माइक्रो एसडी कार्ड के जरिए इसकी मेमोरी बढ़ा कर 128GB तक की जा सकती है।
 
बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए इसके पीछे डॉल्बी एटम स्टीरियो स्पीकर्स लगाए गए हैं जो म्यूजिक सुनने का मजा दोगुना करेगा। इसमें एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप बेस्ड Vibe UI दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस ड्यूल सिम डिवाइस में ड्यूल एलईडी फ्लैश के साथ 13 MP रियर और 5 MP सेल्फी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए स्टैंडर्ड फीचर्स हैं जिनमें वाईफाई 802, ब्लूटूथ 4.1, माइक्रो यूएसबी आदि शामिल हैं। इसके अलावा इसमें 2,750mAh की रिप्लेसेबल बैट्री है। यह एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलता है, और इसमें कुछ प्री लोडेड एप भी दिए गए हैं।इस स्मार्टफोन के तीन कलर वैरिएंट हैं, जिनमें शैंपेन गोल्ड, प्लैटिनम सिल्वर और ग्रेफाइट ग्रे शामिल हैं।

Latest News