मैसेंजर एप्प में एड होंगे फेसबुक के इंस्टेंट आर्टिकल्स

  • मैसेंजर एप्प में एड होंगे फेसबुक के इंस्टेंट आर्टिकल्स
You Are HereGadgets
Friday, July 15, 2016-12:41 PM

जालंधर: फेसबुक की तरफ से जल्दी लोड होने वाली न्यूज स्टोरीज बहुत समय से प्रोवाइड करवाई जा रही हैं और यूजर इस को सुविधाजनक भी मानते हैं। बहुत जल्द फेसबुक की चैट एप्प मैसेंजर में इंस्टेंट आर्टिकल्स को एड किया जाएगा। जब आपका कोई फ़्रैंड आपको न्यूज का लिंक शेयर करेगा तो उस पर लाईटनिंग बोल्ट का आइकन आएगा और उस आइकन पर टेप करने पर बहुत जल्द उक्त आर्टीकल ओपन हो जाएगा। इन इंस्टेंट आर्टिकल्स में ads भी एड होंगी। 

 

इस से पहले आर्टिकल्स के लिंक शेयर होने पर वह आपको मोबाइल ब्राउजर की तरफ री -डायरेक्ट कर देता था। फेसबुक के अपने आर्टिकल्स की मदद के साथ यह आर्टिकल्स 10 गुणा ज़्यादा तेज़ी के साथ ओपन हो सकेंगे। एंड्रॉयड पर इस फीचर को आज लांच किया जा रहा है और आई. ओ. एस. पर इस फीचर को इस हफ्ते के अंत तक लांच कर दिया जाएगा। 


Latest News