माइक्रोसाॅफ्ट ने भारत में शुरू किया साइबर सक्योरिटी एनगेजमैंट सैंटर

  • माइक्रोसाॅफ्ट ने भारत में शुरू किया साइबर सक्योरिटी एनगेजमैंट सैंटर
You Are HereGadgets
Saturday, June 11, 2016-2:06 PM

जालंधर : साइबर सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से माइक्रोसॉफ्ट ने दिल्ली एन.सी.आर. (गुड़गांव) में अपना साइबर सक्योरिटी एनगेजमैंट सैंटर (सी.एस.ई.सी.) शुरू करने का ऐलान किया है।

कम्पनी ने जारी बयान में कहा कि सी.एस.ई.सी. का उद्देश्य जनतक निजी भागीदारी के अंतर्गत साइबर अपराधों के साथ लड़ने के लिए भारतीय कारोबारियों, सरकार और शैक्षिक संस्थानों से मिलकर साइबर सुरक्षा को मजबूती प्रदान करना है और साथ ही भारतीय कम्प्यूटरों और इंटरनैट यूजर्स को साइबर हमलो के खतरों से सुरक्षित बनाने की दिशा में सहयोग बढ़ाना है।

इस केंद्र के माध्यम से माइक्रोसॉफ्ट ने डिजिटल क्राइम माहिरों को इकट्ठा किया है। उनहोंने कहा कि गुड़गांव का यह केंद्र भारत में माइक्रोसॉफ्ट के लिए एक समर्पित केंद्र के तौर पर काम करेगा। माइक्रोसॉफ्ट कंसलटेंसी सर्विसिज (एम.सी.एस) की इकाई के रूप में भारत आधारित एक समर्पित टीम भी साइबर मानीटरिंग करेगी और लर्निंग आधारित डिटैकशन टैकनॉलॉजी मशीन के इस्तेमाल की पेशकश करेगी। देश में इंटरप्राइज ग्राहकों के साइबर खतरे पर तेजी से कार्यवाही करके उस का हल भी होगा।


Latest News