सिर्फ 5 सैकेंड में बिके 30,000 वनप्लस-3 लूप वी.आर. हैंडसैट

  • सिर्फ 5 सैकेंड में बिके 30,000 वनप्लस-3 लूप वी.आर. हैंडसैट
You Are HereGadgets
Friday, June 17, 2016-10:30 AM

जालंधर : वनप्लस ने इस साल गर्मियों में वर्चुअल रिएलिटी (वी.आर.) के माध्यम से अपने नए फोन वनप्लस-3 की लांचिंग से पहले एमाजोन के केवल एप्प पर लगाई गई सेल में महज 5 सैकेंड में 30,000 लूप वी.आर. हैंडसैट बेच डाले। कंपनी ने यह भी दावा किया कि इस सेल में भाग लेने के लिए 10 लाख लोगों ने पंजीकरण करवाया था। वनप्लस इंडिया के महाप्रबंधक विकास अग्रवाल ने कहा, ‘‘वनप्लस-3 के लांच को देखने के लिए लूप वी.आर. हैंडसैट्स पाने की प्रतिक्रिया को देखकर हम स्वाभाविक रूप से उत्साहित हैं।’’ 

वनप्लस ने ए.एन.टी.वी.आर. की सांझेदारी में लूप वी.आर. हैंडसैट्स का निर्माण किया है, जो कि पिछले साल लांच किए गए कार्डबोर्ड संस्करण का उन्नत रूप है। इस साल वनप्लस-3 की लांचिंग दुनिया की पहली आभासी वास्तविकता में वैश्विक खरीदारी का अनुभव होगा। वनप्लस 3 की बिक्री एमाजोनडॉटइन पर शुरू है।


Latest News