इस साल का बेस्ट प्रोडक्ट है पेबल का यह नया डिवाइस

  • इस साल का बेस्ट प्रोडक्ट है पेबल का यह नया डिवाइस
You Are HereGadgets
Friday, May 27, 2016-9:09 AM
इमरजैंसी बटन, फिटनैस ट्रैकर और म्यूजिक प्येलर है पेबल कोर 
 
जालंधर : अमरीकी स्मार्टवाच बनाने वाली मशहूर कम्पनी पेबल ने इस बार एक ऐसे डिवाइस को लांच किया है जो एक नॉन-स्मार्टवाच डिवाइस है। पेबल ने इस डिवाइस का नाम ‘कोर’ (Core) रखा है जिसे कम्पनी का अब तक का बेस्ट प्रोडक्ट कहा गया है। 
 
क्यों है बेस्ट 
पेबल कोर इसलिए एक बेस्ट डिवाइस है क्योंकि जो लोग म्यूजिक पसंद करते हैं वह म्यूजिक सून सकते हैं और वर्कआऊट एक्टीविटी को ट्रैक कर सकते हैं। अब बेस्ट इसलिए है क्योंकि इन कामों के लिए कोर के साथ स्मार्टफोन का साथ होना जरूरी नहीं है। इसके अलावा इसे की-रिंग की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
कोर के अन्य फीचर्स
कोर एक छोटा सा डिवाइस है जो स्मार्टफोन की मदद के बिना काम करता है और इसे जेब में रखने पर शायद आपको पता भी नहीं चलेगा कि आपकी पॉकेट में कोई डिवाइस भी है। इसके साथ ही इसमें लगे मैगनेटिक क्लिप की मदद से यूजर अपनी पैंट के साथ भी अटैच कर सकता है। इसमें बिल्ट-इन ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जी.पी.एस.) भी लगा है जिससे दूरी, गति और कदमों को ट्रैक किया जा सकता है।
 
मनोरंजन के रुप में ऐसा है कोर 
यह एक फिटनैस ट्रैकर भी है लेकिन इसके साथ ही कोर एक म्यूजिक प्लेयर भी है। कोर में 4 जीबी की ऑन-बोर्ड स्टोरेज दी गई है और यूजर 500 से 1,000 स्पोर्टीफाई गानों और प्लेलिस्ट्स तथा वायर वाले हैडफोन्स (3.5 एम.एम. ऑडियो जैक) और वायरलैस हैडफोन्स को ब्लूटूथ के साथ अटैच कर गाने सुन सकते हैं।   

फिटनैस डिवाइस के तौर पर 
जहां तक फिटनैस की बात है तो स्मार्टफोन को पॉकेट में रखकर सैर करना, दौड़ लगाना या वर्कआऊट करना थोड़ा असुविधाजनक लगता है और वर्कआऊट के समय स्मार्टफोन के सभी फीचर्स की जरूरत नहीं होती। ज्यादा तर वर्कआऊट के समय फिटनैस ट्रैक और म्यूजिक जैसे फीचर ही चाहिए होते हैं और यह दोनों ही कोर में दिए गए हैं। 
 
कोर के अन्य फीचर्स 
कोर को चार्ज करने के लिए वायरलैस चार्जिंग फीचर दिया गया है और इसे 3जी नैटवर्क से कनैक्ट कर सकते हैं। द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक इसे एक बार चार्ज कर लगातार 9 घंटों तक इस्तेमाल में लाया जा सकता है। एप के जरिए साधारण कार्य जैसे उबर टैक्सी सेवा को इस्तेमाल में ला सकते हैं और जरूरत के सयम एस.ओ.एस. बटन का इस्तेमाल कर लोकेशन की जानकारी भी सैंड कर सकते हैं। 
 
कुछ खामियों को नहीं किया जा सकता नजरअंदाज
ऐसा नहीं है कि कोर में खामियां नहीं है। पहली खामी यह है कि इसमें हार्ड रेट सैंसर नहीं लगा है और छोटे से डिवाइस में डिस्प्ले भी नहीं है ताकि रियर-टाइम में डाटा को देखा जा सके।  
 
अन्य विकल्प 
जो लोग रियल टाइम में हार्ट रेट मार्निटरिंग और डाटा तथा जीपीएस जैसे फीचर्स चाहते हैं वह अन्य विकल्प का चयन कर सकते हैं जैस टॉमटॉम स्पार्क, एडिडास मीकोच और टाइमैक्स ऑयरनमैन वन जीपीएस+ अच्छा विकल्प है। इन डिवाइसिस में ऑन-बोर्ड स्टोरेज भी है।
 
कीमत और उपलब्धता 
पेबल कोर की कीमत 69 डॉलर (लगभग 4,636 रुपए) है और यह क्राऊड फंडिंग वैबसाइट किकस्टाटर अभियान का हिस्सा है जिसे खरीदने के लिए वैबसाइट से प्री-आर्डर किया जा सकता है। पैबल के मुताबिक इसकी शिपिंग 2017 की शुरूआत से की जाएगी। 

Latest News