Saturday, June 4, 2016-5:28 PM
जालंधर : ताइवान में हो रहे कम्प्यूटैकस 2016 में सैनडिस्क ने दूसरी पीढ़ी की यू.एस.बी. - सी टाइप फ्लेश ड्राइव पेश की है। फास्ट डाटा ट्रांजैकशन साथ-साथ यह फ्लेश ड्राइव अब 125 जी.बी. वर्जन में भी मौजूद है। सैनडिस्क की अलट्रा ड्यूल ड्राइव यू.एस.बी. टाइप सी फ्लेश ड्राइव में यू.एस.बी. - सी और यू.एस.बी. - ए कनेक्टर लगा है।
सैनडिस्क ने यू.एस.बी. 3.1 की मदद से इसमें ट्रांसफर स्पीड को बड़ कर 150 एम.बी.पी.एस. कर दिया है। अमेजन पर इसके 16जी.बी. वर्जन की कीमत 19.99 डाॅलर, 32जी.बी. की कीमत 29.99 डाॅलर, 64जी.बी. की कीमत 39.99 डाॅलर और 128जी.बी. वर्जन की कीमत 69.99 डाॅलर है।