Monday, February 7, 2022-10:54 AM
गैजेट डेस्क: एप्पल ने अपनी म्यूजिक स्ट्रीमिंग सर्विस Apple Music के फ्री ट्रायल पीरियड में कटौती कर दी है। एप्पल पहले अपने यूजर्स को एप्पल म्यूजिक ऐप का 3 महीने का फ्री ट्रायल उपलब्ध करवाती थी जिसे कि अब 2 महीने कम कर 1 महीने का कर दिया गया है। यानी अब फ्री ट्रायल की वैलिडिटी एक महीना ही रह गई है।
आपको बता दें कि एप्पल म्यूजिक एक वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विस है, जिसे कि 30 जून 2015 को शुरू किया गया था। यह सुविधा करीब दुनिया के 167 देशों में उपलब्ध है। एप्पल ने कहा है कि उसके यूजर्स इतने ज्यादा हैं कि उसे इस सर्विस का प्रचार करने की जरूरत नहीं है। इसी लिए कंपनी ने इसके फ्री ट्रायल की समयसीमा में कटौती कर दी है।
Edited by:Hitesh