BSNL लूट लो ऑफर: सभी प्लान पर मिलेगा 60 फीसदी तक का डिस्काउंट

  • BSNL लूट लो ऑफर: सभी प्लान पर मिलेगा 60 फीसदी तक का डिस्काउंट
You Are HereGadgets
Monday, March 12, 2018-1:57 PM

जालंधरः सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बी.एस.एन.एल.) ने अपने पोस्टपेड यूजर्स के लिए खास ऑफर पेश किया है। इस ऑफर के तहत BSNL के  प्रीमियम पोस्टपेड प्लान्स पर 60 प्रतिशत तक का डिस्काउंट दिया जाएगा। इसी के साथ फ्री एक्टिवेशन चार्ज और फ्री नई सिम भी दी जा रही है। इस ऑफर का फायदा बीएसएनएल के सभी ग्राहक उठा पाएंगे। यानि की कंपनी के नए और पुराने दोनों ग्राहकों के लिए यह ऑफर वैध है। आपको बता दें, इस ऑफर का लाभ 6 मार्च 2018 से 31 मार्च 2018 तक ही उठाया जा सकता है।

 

BSNL के इन प्लान्स पर है ऑफर:

 

 

इस प्लान के अलावा BSNL के 1,125 रुपए महीने वाले प्लान में भी 60 फीसदी तक डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। वहीं 799 रुपए और 725 रुपए महीने वाले प्लान में 50 फीसदी तक डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। इसमें 12 महीने के एडवांस रेटल पर 50 फीसदी, 6 महीने के एडवांस रेंटल पर 40 फीसदी और 3 महीने के एडवांस रेंटल पर 25 फीसदी डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। 

 

525 रुपए महीने वाले प्लान में 35 फीसदी तक डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है। 325 रुपए महीने वाले प्लान में 25 फीसदी तक डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं 225 रुपए महीने वाले पोस्टपेड प्लान पर 20 फीसदी तक डिस्काउंट का फायदा उठाया जा सकता है।

 

ध्यान रहे, इसका लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को 12 महीने का एडवांस रेंटल वाले प्लान का चयन करना होगा। 6 महीने एडवांस रेंटल वाले प्लान्स में 45 प्रतिशत और 3 महीने एडवांस रेंटल वाले प्लान में ग्राहकों को 30 प्रतिशत डिस्काउंट मिलेगा। इसी तरह आप अपने पसंद के प्लान की जानकारी कंपनी आउटलेट से ले सकते हैं।


Latest News