इस कंपनी के जारी किया बेहद सस्ता प्लान, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग

  • इस कंपनी के जारी किया बेहद सस्ता प्लान, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग
You Are HereGadgets
Sunday, July 15, 2018-4:46 PM

जालंधर- टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ने प्रीपेड यूजर्स के लिए 39 रुपए का नया प्लान जारी किया है। बीएसएनएल के एसटीवी 39 की वैधाता 10 दिनों की है और इसमें यूजर्स को फ्री वॉइस कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। बीएसएनएल का ये प्लान देशभर के सभी सर्किल में मौजूद है। हालांकि इस प्लान में यूजर्स मुंबई और दिल्ली सर्किल में फ्री कॉलिंग नहीं कर सकते हैं। अाइए जानते हैं इस प्लान के बारे में...

 

PunjabKesari

 

प्लान डिटेल्स 

इस प्लान में यूजर्स को फ्री कॉलिंग के अलावा 100 फ्री एसएमएस और फ्री फोन कॉलर ट्यून की भी सुविधा मिल रही है। माना जा रहा है कि कंपनी ने इस प्लान को जियो फोन यूजर्स के लिए लांच 49 रुपए के प्लान को टक्कर देने के लिए जारी किया है। जियो के 49 रुपए के प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 1जीबी डाटा मिलता है। हालांकि ये ऑफर केवल जियो फोन यूजर्स ही इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

PunjabKesari

अन्य प्लांस

अापको बता दें कि इस प्लान के साथ ही BSNL अपने कुछ और प्लान्स लेकर आया है। जिसमें 99 और 319 रुपए के प्लान शामिल हैं। BSNL के 99 रुपए के प्लान में 26 दिनों की वैलिडिटी दी गई है। वहीं BSNL 319 रुपए वाले प्लान में यूजर्स को 90 दिनों तक फ्री में कॉलिंग करने की सुविधा मिलती है। 

 

 

 

 


Edited by:Jeevan

Latest News