Daiwa ने स्मार्ट एंड्रॉयड LED TV भारत में किया लांच

  • Daiwa ने स्मार्ट एंड्रॉयड LED TV भारत में किया लांच
You Are HereGadgets
Saturday, January 27, 2018-1:15 PM

जालंधर - मशहूर स्मार्ट टी. वी. निर्माता कंपनी Daiwa ने हाल ही भारत में नए एंड्रायड LED TV का खुलासा कर दिया है, जो D325SCR नाम के साथ उपलब्ध होगा। यह स्मार्ट टी. वी. एंड्रॉयड 4.4.4 पर आधारित और Aग्रेड 32 इंच पैनल के साथ शिप किया जाता है। 

 

स्पेसीफिकेशन्स -

Daiwa स्मार्ट टी. वी. के स्पैकस की बात करें तो यह D325SCR स्मार्ट एंड्रॉयड टी. वी. ड्यूल झलर प्रोसैसर के साथ आता है, जो 1.5 गीगाहर्टज़ पर चलता है। इस स्मार्ट टी. वी. में इंटर्नल स्टोरज के लिए 8जी. बी. रैम दी गई है। स्मार्ट टी. वी. में वाई-फाई के लिए बिल्ट इन स्पोर्ट दी गई है और इस के साथ स्मार्ट टी. वी. में Netflix,YouTube और Google Chrome जैसे एप्लीकेशन्स पहले से उपलब्ध हैं। कंपनी का दावा है कि इस स्मार्ट एंड्रॉयड टी. वी. में पैनल आटोमैटिक एप्लीकेशन्स को बंद करने के लिए रैम को अनुकूल बनाता है, जो प्रयोग के योग्य नहीं है। कनैक्टिविटी की बात करें तो स्मार्ट एंड्रॉयड टी. वी. डालबी स्पीकर के साथ आता है। इस के साथ 2HDMI पोरटस, 1USB पोर्ट और साथ co -ax आउटपुट्ट पोर्ट दिए गए हैं। 
 
 

कीमत और उपलब्धता -

Daiwa के इस स्मार्ट एंड्रॉयड टी. वी. को 15,490 रुपए की कीमत के साथ ई -कामर्स प्लेटफार्म Paytm, फ्लिपकार्ट और अमेजन के द्वारा खरीदने के लिए उपलब्ध है। यूजर्स इस स्मार्ट टी. वी. को भारत के मशहूर रिटेल स्टोरों से खरीद सकते हैं।


Latest News