भारत में लांच हुई Ducati की ये दो नई बाइक, जानें कीमत और फीचर्स

  • भारत में लांच हुई Ducati की ये दो नई बाइक, जानें कीमत और फीचर्स
You Are HereGadgets
Monday, July 10, 2017-4:26 PM

जालंधरः इटली की ऑटोमेकर कंपनी डुकाटी ने भारत में अपनी दो नई बाइक्स मल्टीस्ट्रैडा 950 और मॉन्स्टर 797 लांच कर दी है। दिल्ली में इसकी एक्सशोरूम कीमत 11.53 लाख रुपए है। डुकाटी मॉन्स्टर 797 की कीमत 7.82 लाख रुपए है। बता दें कि ये दोनो बाइक अपनी रेंज की एंट्री लेवल बाइक्स हैं। दमदार इंजन के साथ ये दोनों बाइक्स आकर्षक कलर में बाजार में उतारी गई हैं।

- डुकाटी मल्टीस्ट्रैडा 950

कंपनी ने इस बाइक को मल्टीस्ट्रैडा 1200 की तर्ज पर डिजाइन किया है। इसके लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए डुकाटी फैमिली की ही मल्टीस्ट्रैडा एंड्यूरो का के कुछ पार्ट्स भी इसमें शामिल किए गए हैं। 227 किलोग्राम की इस बाइक में 937 सीसी का टेस्टास्ट्रेटा एल-र्टिंन इंजन लगाया गाय है। नए सिलेंडर हेड वाला यह इंजन 113 बीएचपी पावर और 96 एनएम टॉॅर्क जनरेट करता है। इस बाइक में स्लिप असिस्ट क्लच के साथ 6 स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया है।

फीचर्स

बॉश 9.1 एम.पी. ABS

ट्रैक्शन कंट्रोल

अडजस्टेबल मोनोशॉक सैटअप

320 एम.एम. फ्रंट डिस्क

- डुकाटी मॉन्स्टर 797 

मॉन्स्टर फैमिली की यह बाइक लुक के मामले में पूरी तरह से मॉन्स्टर जैसी बनाई गई है। इस बाइक का स्टील फ्यूल टैंक और हैडलैंप मॉन्स्टर 1200 से लिए गए।  इसके इंजन को कवर करता एल्यूमीनियम बार नए डिज़ाइन का है। डुकाटी मॉन्स्टर 797 में 803 सी.सी. का एल-र्टिंन एयर-कूल्ड इंजन लगाया गया है। यह इंजन 74 बी.एच.पी. पावर और 69 एन.एम. टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक में भी स्लिप असिस्ट क्लच के साथ 6  स्पीड ट्रांसमिशन दिया गया। इसमें बिल्कुल नए डबल साइड स्विंगआर्म दिए गए हैं।

फीचर्स

एस.ई.डी. DRL

एल.ई.डी. टेललैंप

USB पावर सॉकेट

डुकाटी मल्टीमीडिया सिस्टम

LCD इंस्ट्रुमेंट क्लस्टर

43 एम.एम. कयाबा यू.एस.डी. फ्रंट फोर्क

ए.बी.एस.


Latest News