YouTube पर इस साल बरकरार रहा भोजपुरी गानों का जलवा, ये रहीं साल 2021 की टॉप-10 म्यूजिक वीडियोज़

  • YouTube पर इस साल बरकरार रहा भोजपुरी गानों का जलवा, ये रहीं साल 2021 की टॉप-10 म्यूजिक वीडियोज़
You Are HereGadgets
Sunday, December 5, 2021-1:14 PM

गैजेट डेस्क: YouTube ने साल 2021 में देखी जाने वाली टॉप-10 म्यूजिक वीडियोज़ की लिस्ट जारी कर दी है। इस साल लोगों ने भारत में भोजपुरी गानों को काफी पसंद किया है। भोजपुरी का गाना "कुंवारे में गंगा नहईले बानी" साल 2021 की दूसरी सबसे ज्यादा देखे जाने वाली म्यूजिक वीडियो बनी है। इसके अलावा भोजपुरी गाना "नदी बिचे नईया डोले" टॉप-10 म्यूजिक वीडियो में 8वें स्थान पर रही है।

अपनी क्षेत्रीय भाषा में वीडियो देखना पसंद कर रहे यूजर्स

इस साल यूट्यूब पर क्षेत्रीय भाषाओं में कई गानें लॉन्च किए गए जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है। इस साल टॉप-10 म्यूजिक वीडियोज़ में 6 बॉलिवुड गानें शामिल रहे वहीं भोजपुरी के दो और तमिल और तेलुगू का एक-एक गाना शामिल रहा है। इसमें तेलुगु गाना SarangaDairya |Love story Songs| को 6वां स्थान मिला है, जबकि तमिल गाने Dhee ft. Arivu- Enjaami को 9वां स्थान मिला है।

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा गानों के साथ भोजपुरी पहली ऐसी क्षेत्रीय भाषा बन गई है जिसके गानों को लोगों ने काफी पसंद किया है। टॉप-10 म्यूजिक लिस्ट में जुबिन नॉटियाल, तनिष्का, मनोज का गाना "लुट गए" पहले पायदान पर रहा है। 

टॉप-10 म्यूजिक वीडियो

  1. लुट गए - जुबिन एन, तनिष्क बी, मनोज एम
  2. कुंवारे में गंगा में नहईले बानी - अंकुश राजा, शिल्पी राजी
  3. पानी पानी - बादशाह
  4. बारिश की जाए - बी प्राक फीट नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सुनंदा शर्मा
  5. सइंया जी- यो-यो हनी सिंह
  6. सारंगा दरिया – लव स्टोरी सॉन्ग्स
  7. नदी बिचे नईया डोले - शिल्पी राज, रानी
  8. बारिश बन जाना (आधिकारिक वीडियो)
  9. धी फीट अरिवु – एंज्वाय एन्जामी
  10. रतन लम्बियां – ऑफिशियल वीडियो

 


Edited by:Hitesh

Latest News