OnePlus 5 के लिए जारी हुआ OxygenOS 4.5.14 का अपडेट

  • OnePlus 5 के लिए जारी हुआ OxygenOS 4.5.14 का अपडेट
You Are HereGadgets
Friday, November 3, 2017-5:07 PM

जालंधरः चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनपल्स ने इस साल अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 5 को लांच किया था। वहीं, अब कंपनी ने OnePlus 5 के लिए नया अपडेट देना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि नया ऑक्सीजनोज वर्जन आपके OnePlus 5 में आने के लिए कुछ दिनों का समय लेगा। कंपनी ने उल्लेख किया है कि अपडेट शुरू में उपयोगकर्ताओं के एक छोटे से हिस्से के लिए आ रहा है और कुछ दिनों में एक व्यापक रोलआउट तक पहुंच जाएगा। 

 

OxygenOS 4.5.14 अपडेट को कई बदलाव के साथ रोल आउट किया जा रहा है। ओवर-द-एयर (ओटीए) अपडेट में इनफेमस WPA2 KRACK क्रेक के लिए एक पैच शामिल है, जिसने दुनिया भर में बड़ी संख्या में डिवाइस को प्रभावित किया है। इसके अलावा OnePlus ने अपने forum पोस्ट में इस बात का जिक्र किया है कि OxygenOS 4.5.14 OTA अपेडट को Wi-Fi WPA2 सिक्योरिटी कमजोरियों को फिक्स करेगा। 


Latest News