टाटा मोटर्स और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन का सड़क हादसे में निधन, दुर्घटना के समय इस कार में सवार थे साइरस मिस्त्री

  • टाटा मोटर्स और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन का सड़क हादसे में निधन, दुर्घटना के समय इस कार में सवार थे साइरस मिस्त्री
You Are HereGadgets
Monday, September 5, 2022-3:52 PM

ऑटो डेस्क. टाटा मोटर्स और टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री का 4 सितंबर को सड़क हादसे में निधन हो गया। यह हादसा मुंबई के पास पालघर में हुआ। साइरस मिस्त्री मर्सिडीज जीएलसी 220डी 4 मैटिक एसयूवी में सवार थे और उनकी गाड़ी जाकर डिवाइडर से टकरा गई। कहा जा रहा है कि साइरस के साथ इस गाड़ी में चार लोग और सवार थे।




 

 

PunjabKesari
एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि दुर्घटना दोपहर करीब 3:15 बजे हुई, जब साइरस की मर्सिडीज  सूर्या पुल पर डिवाइडर से टकरा गई।

PunjabKesari
बता दें साइरस साल 2012 में टाटा संस के चेयरमैन बने थे। साल 2016 में एक बोर्डरूम विवाद के दौरान रतन टाटा ने उन्हें इस पद से हटा दिया था। इसके बाद साल 2017 में साइरस की जगह पर एन चंद्रशेखरन को इस पद पर नियुक्त किया गया था। साइरस मिस्त्री भारतीय उद्योग इंडस्ट्री में एक बेहद टैलेंटेड बिजनेसमैन और मैनेजर माने जाते थे। साइरस अपने पीछे अपनी पत्नी रोहिका और दो बेटे फिरोज और जहान को छोड़ गए। 

PunjabKesari


Edited by:Parminder Kaur

Latest News