Galaxy J7 (2016) को मिला Samsung Pay Mini का सपोर्ट

  • Galaxy J7 (2016) को मिला Samsung Pay Mini का सपोर्ट
You Are HereGadgets
Thursday, July 13, 2017-3:24 PM

जालंधर- सैमसंग ने पिछले महीने अपनी Pay Mini सर्विस को भारत में Galaxy J7 Max स्मार्टफोन के साथ पेश किया था। वहीं, अब जानकारी सामने आ रही है कि Galaxy J7 (2016) अगला फोन है, जिसमें सैमसंग Pay Mini डिजिटल पेमेंट सर्विस सिक्योरिटी अपडेट के साथ पेश किया गया है। सैमसंग Pay Mini उपयोगकर्ताओं को स्कैनिंग कोड द्वारा या मोबाइल नंबर के माध्यम से पेटीएम वॉलेट का उपयोग करके पैसे ट्रांसफर करने की अनुमति देता है। इस पेमेंट सर्विस में उपभोक्ताओं को कैशबैक भी मिलता है। इसके साथ ही Galaxy J7 (2016) का अपडेट साइज 136.32 एमबी है और यह कुछ बग फिक्स भी पेश करता है।

pay

अगर बात करें Galaxy J7 (2016) की तो इसे पिछले साल 15,990 रुपए में लांच किया गया था। इसमें 5.5-इंच सुपर ऐमोलेड डिसप्ले फुल एचडी रेजोल्यूशन के साथ दिया गया है। यह फोन 1.6 गीगार्हट्ज ओक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3जीबी रैम से लैस है। इसमें 16जीबी इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोटोग्राफी के लिए सैमसंग Galaxy J7 (2016) में एलइडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए एलइडी फ्लैश के साथ 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है। यह फोन एंड्राइड 5.1 लोलीपॉप ओएस पर कार्य करता है। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 3,300एमएएच की बैटरी दी गई है।


Latest News