गूगल ने नया डूडल बनाकर भौतिक वैज्ञानिक मैक्स बोर्न को दी श्रद्धांजलि

  • गूगल ने नया डूडल बनाकर भौतिक वैज्ञानिक मैक्स बोर्न को दी श्रद्धांजलि
You Are HereGadgets
Monday, December 11, 2017-9:43 AM

जालंधरः अमरीकी टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने जर्मन के जाने-माने भौतिक वैज्ञानिक मैक्स बोर्न के 135 वें जन्मदिन पर नया डूडल बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। माना जाता है कि बिना Max Born के Quantum Mechanics का विकास होना संभव नहीं था।

 

Max Born एक जर्मन भौतिक विज्ञानी और गणितज्ञ थे। उनका जन्म 1882 में 11 दिसंबर को बिस्लाऊ में हुआ था। उन्होंने ब्रसेला विश्वविद्यालय से पढ़ाई की और गॉटिंगेन विश्वविद्यालय में पीएचडी की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद वह वहीं सैद्धांतिक भौतिकी के प्रोफेसर बनने के लिए चले गए। 

 

सन 1954 में उन्हें भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, जब उनके योगदान को मान्यता दी गई थी। ब्रिटेन में डॉ. Born एडिनबर्ग विश्वविद्यालय में प्राकृतिक फिलोफी के प्रोफेसर बने और उन्होंने सन 1954 में रिटायर होने तक अपने पद पर बने रहे और तभी उन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।


Latest News