Pi Day की 30वीं एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करते हुए गूगल ने बनाया नया डूडल

  • Pi Day की 30वीं एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करते हुए गूगल ने बनाया नया डूडल
You Are HereGadgets
Wednesday, March 14, 2018-9:33 AM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने आज Pi Day की 30वीं एनिवर्सरी पर नया डूडल बनाया है। Pi एक मैथेमैटिकल कॉन्स्टेंट यानी गणितीय नियतांक है। दुनियाभर में हर साल 14 मार्च को Pi Day सेलिब्रेट किया जाता है। आपको बता दें कि Pi सबसे महत्वपूर्ण गणितीय एवं भौतिक नियतांकों में से एक है। Pi किसी भी सर्कल के परिधि के व्यास के अनुपात को दर्शाता है।

 

गणितीय समीकरणों में संख्या का प्रतीक करने के लिए ग्रीक अक्षर Pi का उपयोग किया जाता है। यह गणितज्ञ विलियम जोन्स द्वारा पहली बार 1706 में इस्तेमाल किया गया था और स्वीस गणितज्ञ Leonhard Euler द्वारा अपनाया गया था के बाद यह पॉपुलर हो गया था।

 

Pi का मान लगभग 3.14159 होता है। गणित में कहा जाता है कि यदि किसी वृत्त का व्यास 1 हो तो उसकी परिधि पाई के बराबर होगी। सबसे पहले 2010 में गूगल ने 14 मार्च को वृत्त और पाई के चिह्नों को प्रदर्शित करता एक डूडल अपने होम पेज पर बनाया था।


Latest News