गूगल ने Feminist राइटर Virginia Woolf के 136वें जन्मदिन पर बनाया नया डूडल

  • गूगल ने Feminist राइटर Virginia Woolf के 136वें जन्मदिन पर बनाया नया डूडल
You Are HereGadgets
Thursday, January 25, 2018-9:49 AM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने आज Feminist राइटर Virginia Woolf के 36वीं बर्थ एनिवर्सरी पर नया डूडल बनाया है। Virginia Woolf का असली नाम Adeline Virginia Woolf था। उनका जन्म 25 फरवरी, 1882 को लंदन में हुआ था। उनकी पढ़ाई किंग्स कॉलेज लंदन में हुई और महिलाओं की उच्च शिक्षा को लेकर आवाज उठाने वाले पहले लोगों में से वे एक थीं।

 

Virginia Woolf राइटर थीं। Virginia Woolf ने 1900 में लिखना शुरू किया था। उनकी पहली उपन्यास ‘The Voyage Out’ 1915 में प्रकाशित हुई थी। उनके श्रेष्ठ उपन्यासों में ‘Mrs. Dalloway (1925)’, ‘To the Lighthouse (1927)’ खास तौर से पहचाने जाते। वहीं, उन्होंने एक लंबा निबंध ‘A Room of One’s Own’ और ‘Three Guineas’ भी लिखा। ‘A Room of One’s Own’ में उनका कहना था कि अगर औरतों का फिक्शन लिखना है तो औरत के पास अपना पैसा और कमरा होना चाहिए।


Latest News