गूगल ने Kamaladevi Chattopadhyay के 115 वें जन्मदिन पर बनाया नया डूडल

  • गूगल ने Kamaladevi Chattopadhyay के 115 वें जन्मदिन पर बनाया नया डूडल
You Are HereGadgets
Tuesday, April 3, 2018-9:31 AM

जालंधरः अमेरीकी मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने अाज भारत की समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी कमलादेवी चट्टोपाध्याय  के 115वें जन्मदिन पर नया डूडल बनाया है। कमलादेवी चट्टोपाध्याय का जन्म 3 अप्रैल, 1903 में कर्नाटक में हुआ था। वहीं, जब वह सिर्फ 14 साल की थीं तो उनका बाल विवाह करा दिया गया था। लेकिन, दो साल बाद ही उनके पति की मौत हो गई। इसके बाद उन्होंने हरेंद्र नाथ चट्टोपाध्याय से विवाह किया।

 

चट्टोपाध्याय को न केवल भारत की आजादी के संग्राम में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है। ब्लकि आजाद भारत में हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम्स और थिएटर की स्थिति में सुधार में उनके योगदान के चलते भी याद किया जाता है। 

 

इसके अलावा कमलादेवी ने दो साइलेंट फिल्मों में भी दिखाई दीं थीं। इसके बाद वह अपने दूसरे पति हरेंद्रनाथ चट्टोपाध्याय के साथ लंदन चली गईं। लेकिन जब 1923 में उन्हें गांधीजी के असहयोग आंदोलन के बारे में पता चला तो वे भारत आ गईं और आजादी के आंदोलन में शामिल हो गईं। वहीं, चट्टोपाध्याय ने अंतरराष्ट्रीय रिश्तों वाली कई किताबें लिखीं हैं। जिनमें Japan-its weakness and strength, Uncle Sam's empire और In war-torn China जैसी किताबें शामिल हैं। 

 

 

 


Latest News