उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के 102वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया नया डूडल

  • उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के 102वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया नया डूडल
You Are HereGadgets
Wednesday, March 21, 2018-9:51 AM

जालंधरः अमरीकी मल्टीनेशनल टैक्नोलॉजी कंपनी गूगल ने आज मशहूर शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्लाह खान के 102वें जन्मदिन पर नया डूडल बनाया है। आज के  इस खास मौके पर बनाए गए डूडल को चेन्नई के कलाकार विजय कृष ने बनाया है। उस्ताद बिस्मिल्लाह खान अपनी शहनाई वादन को लेकर देश-दुनिया में काफी मशहूर थे। गूगल डूडल में उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को सफेद रंग के कपड़े पहने हुए और शहनाई बजाते हुए दिखा गया है।

 

बिस्मिल्लाह खान का जन्म 21 मार्च 2016 में हुआ था। बहुत कम उम्र में ही उन्होंने ठुमरी, छैती, कजरी और स्वानी को सीख लिया था। साथ ही साल 2001 में देश का सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न पाने वाले वह तीसरे क्लासिकल म्यूजिशयन बने थे। 

 

इसके अलावा 1968 में उन्हें पद्म भूषण, 1980 में पद्म विभूषण और 1961 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। देश को मिली आजादी के बाद, महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू के सामने शहनाई बजाने वाले वह पहले भारतीय शहनाई वादक बने। 21 अगस्त 2006 में उनकी मृत्यु हो गई।


Latest News