अब Google Duo पर मिलेगा 1000 रुपए का कैश रिवॉर्ड, जानें डिटेल्स

  • अब Google Duo पर मिलेगा 1000 रुपए का कैश रिवॉर्ड, जानें डिटेल्स
You Are HereGadgets
Saturday, November 10, 2018-11:40 AM

गैजेट डेस्क- Google Duo ने सितंबर में पहली बार फिलीपीन्स में यूजर्स के लिए रिवॉर्ड्स प्रोग्राम पेश किया था। अब कंपनी ने भारत में भी इस कैश रिवॉर्ड्स की शुरुआत की थी। गूगल के सपोर्ट पेज के मुताबिक, जो यूजर्स पहली बार Google Duo के साथ साइन-अप कर कॉल करते हैं तो उन्हें कैश रिवार्ड मिलेगा। हालांकि, पैसा बैंक खाते में नहीं बल्कि Google Pay वॉलेट में जमा किया जाएगा। Google Duo पर कैश रिवॉर्ड्स जीतने के लिए, यूजर के पास एक फोन नंबर और बैंक अकाउंट होना जरूरी है।

PunjabKesari
एेसे मिलेगा फायदा

बैंक अकाउंट्स को यूपीआई बेस्ड गूगल पे से लिंक करने पर ही यह ऑफर काम करता है। नए यूजर्स को कैश रिवॉर्ड्स के लिए गूगल डुओ पर पहली बार कॉल करना होगा। लिंक रेफर करने वाले यूजर को ऐसे व्यक्ति को लिंक साझा करना होगा जिन्होंने गूगल डुओ पर कभी साइन अप नहीं किया है।

इनवाइट लिंक

नए यूजर को यूनीक इनवाइट लिंक भेजने के लिए डुओ ऐप में Invite friends > Share invite लिंक पर क्लिक करें। जिसे लिंक मिला है, उसके द्वारा ऐप पर रजिस्टर करने के बाद रिवॉर्ड से जुड़ा एक ईमेल लिंक भेजने वाले यूजर्स को मिलेगा। डुओ एप में कर भी कैश को रिडीम किया जा सकता है। इसके लिए More पर टैप करें और Redeem rewards पर क्लिक करें। इसके बाद कैश सीधे आपके लिंक्ड बैंक अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा।

PunjabKesari
रिवॉर्ड रिडीम

रिवॉर्ड रिडीम करने के बाद 2-4 घंटे तक आपको इंतज़ार करना होगा। कैश रिवॉर्ड्स सिर्फ एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। रिवॉर्ड्स सिर्फ एंड्रॉयड वर्ज़न को सपॉर्ट करने वाले डिवाइसेज़ के लिए ही उपलब्ध है। हालांकि, वर्ज़न की जानकारी अभी नहीं मिली है। गूगल ने बताया कि रिवॉर्ड पीरियड के खत्म होने कुछ रिवॉर्ड्स को रिडीम नहीं किया जा सकता है। 

PunjabKesari30 रिवॉर्ड्स

आप अधिकतम 30 रिवॉर्ड्स जीत सकते हैं और हर स्क्रैच कार्ड की लिमिट 1,000 रुपए है। खास बात है कि यह ऑफर तमिलनाडु के यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। इस ऑफर के साथ शर्तें लागू हैं इसलिए इससे जुड़ी सभी नियम व शर्तों को जानने के लिए आप गूगल डुओ के ऑफिशल रिवॉर्ड्स प्रोग्राम टर्म्स एंड कंडीशंस पेज पर जाकर जानकारी ले सकते हैं। वहीं पेज पर बताया गया है कि गूगल Pay के सभी ऑफर्स को मिलाकर यूजर्स कुल 9000 रूपए तक कमा सकते हैं।


Edited by:Jeevan

Latest News